तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

by

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर कौर 30,558 वोट वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही। अकाली दल-वारिस पंजाब के मनदीप सिंह खालसा 19,420 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे । कांग्रेस के करणवीर सिंह 15,078 वोट चौथे नंबर पर आए तो भाजपा के हरजीत सिंह संधू 6,239 वोट लेकर पांचवें नंबर पर आए ।

आम आदमी पार्टी की जीत ने साबित कर दिया कि विपक्षी दलों के लिए 2027 की लड़ाई इतनी आसान नहीं है जितना विपक्षी दल समझ रहे है । हालांकि आप की जीत में यहां सबसे बड़ा फैक्टर सत्ता पर काबिज होना रहा। उधर पंजाब में 9 साल से राजनीतिक हाशिए पर पड़ी अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर पंजाब में कमबैक का अलार्म बजा दिया है। खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की वजह से उनकी हार मानी जा रही है। अमृतपाल की पार्टी के लिए भी यह संकेत है कि 2027 का विधानसभा चुनाव उनके लिए आसान राह नहीं होगी।
इस उपचुनाव में सबसे बड़ी चिंता कांग्रेस के लिए है, जो दो अकाली दल होने के बावजूद भी चौथे नंबर पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को 19 केन्द्रों पर 18 प्लस को लगेगी वैक्सीन

ऊना – जिला में मंगलवार 27 जुलाई को 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 19 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना...
article-image
पंजाब , हरियाणा

2027 में भाजपा की सरकार बनते ही पंजाब में गैंगस्टर प्रथा पर लगेगा पूर्ण विराम : सीएम नायब सिंह सैनी

अमृतसर, 21 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार में अपराध का दबदबा बढ़ा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उल्लंघनकर्ताओं को 8.60 लाख जुर्माना : खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से हो पालन – एडीसी

मंडी, 23 नवम्बर । अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने मंडी जिले में बाजारों में जनता के लिए सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन...
Translate »
error: Content is protected !!