तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का मुख्यमंत्री सुक्खू ने दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा

by
एएम नाथ। बंजार  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले की बंजार घाटी के गांव तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाए। उन्होंने किराए के मकान में रहने वाले लोगों को 5000 रुपये प्रति माह की दर से 6 माह तक किराया देने और पुनः घर न बनने की स्थिति में आगामी 6 माह के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह किराया देने तथा पशु-शालाएं बनाने के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से जल चुके घर तथा जो घर अब रहने योग्य नहीं रहे, ऐसे घरों के निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता राशि, मुफ्त बिजली तथा पानी का कनेक्शन, घर बनाने के लिए नियमानुसार लकड़ी मुहैया करवाने और जिन घरों का सामान जल गया है उन घरों के लिए आवश्यक सामान, बर्तन, कपड़े आदि देने की घोषणा भी की। उन्होंने गांव में पक्की सड़क बनाने के लिए 75 लाख रुपये तथा गांव तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने बंजार में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को करेंगी रोड शो : सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल – आतिशी

नई दिल्ली  :  दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार को लेकर अपडेट दिया है। आगाज दिल्ली से होगा। पूर्वी दिल्ली इलाके में रोड शो से वोटर्स को लुभाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन -22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना -इतिहास में पहली...
Translate »
error: Content is protected !!