ताबड़तोड़ छापेमारी : डोंकी रूट केस में ED ने की ट्रेवल एजेंट्स के दफ्तरों व घरों पर रेड

by

चंडीगढ़ : ईडी ने भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया।

उनके मुताबिक, एजेंसी ने यह कार्रवाई मामले से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत की है।

संघीय जांच एजेंसी ने पहले दौर की छापेमारी जुलाई में की थी और इस अवैध गिरोह में शामिल कुछ कथित आरोपी ऑपरेटरों की पहचान करने के बाद हाल ही में कुछ ट्रैवल एजेंटों की पांच करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। वीरवार को उन संस्थाओं और व्यक्तियों पर छापेमारी की गई है जिन पर इस गिरोह में दूसरे और तीसरे स्तर पर शामिल होने का संदेह है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के जालंधर स्थित एक ट्रैवल कंपनी के परिसर और दिल्ली और पानीपत (हरियाणा) में रहने वाले कुछ व्यक्तियों के ठिकानों को भी इसमें शामिल किया गया है।

अमेरिकी सरकार द्वारा इस साल फरवरी में 300 भारतीय नागरिकों को सैन्य मालवाहक विमान के जरिए निर्वासित करने के संबंध में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने कई प्राथमिकी दर्ज की थी जिनमें से ईडी का यह मामला निकला है। ये लोग अमेरिकी में “अवैध रूप से” रह रहे थे। एजेंटों द्वारा अपनाई गई कथित कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए ईडी ने कहा था कि उन्होंने भोले-भाले लोगों को कानूनी रूप से अमेरिका भेजने के बहाने लुभाकर उन्हें “ठगा” और इसके लिए “मोटी” रकम वसूली।

हालांकि, यात्रियों को दक्षिण अमेरिकी देशों के रास्ते खतरनाक मार्गों से भेजा गया, साथ ही उन्हें मैक्सिको के साथ लगती अमेरिकी सीमा से अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए मजबूर किया गया। कुछ दिन पहले जारी ईडी के एक बयान के अनुसार, पूरी यात्रा के दौरान इन लोगों को प्रताड़ित किया गया, उनसे और भी अधिक पैसे वसूले गए और उन्हें अवैध कार्य करने के लिए मजबूर किया गया। इसमें कहा गया है कि इन एजेंटों और उनके सहयोगियों ने इन लोगों को धोखा देकर अपराध से धन अर्जित किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष...
article-image
पंजाब

दिल्ली दारू घोटाले में फिर जेल जा सकते केजरीवाल-सिसोदिया, CBI ने अदालत में दी अर्जी : पंजाब में CM भगवंत मान की कुर्सी पर खतरा, कॉन्ग्रेस का दावा- AAP के 30

117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में वर्तमान में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल है। उसके पास 93 विधायक हैं जबकि कॉन्ग्रेस के पास मात्र 16 विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की पैरोल, 5 जुलाई को लेंगे सांसद पद की शपथ

चंडीगढ़. पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जल में बंद...
Translate »
error: Content is protected !!