तिहाड़ में कैसी होगी केजरीवाल की दिनचर्या … कैसे जानिए

by

नई दिल्ली :  नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपने रिमांड आवेदन में ईडी ने ‘आप’ नेता पर दिल्ली शराब घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिसमें नीति बनाना, लागू करना, फायदा पहुंचाना, रिश्वत लेना और अपराध से अर्जित पैसे का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में करना शामिल है। अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से तीन किताबों को जेल में ले जाने की मांग की है- जिनमें रामायण, महाभारत और हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड ।

      जेल में ऐसी होती है कैदियों की दिनचर्या…

  • सुबह सूरज निकलते ही कैदियों की सेल और बैरक को खोल दिया जाता है.
  • सुबह नाश्ते में करीब 6.30 बजे चाय और ब्रेड दिया जाता है.
  • नहाने के बाद कैदी को अगर कोर्ट जाना हो या फिर मुलाकात करनी हो, तो उसके लिए तैयार होता है.
  • सुबह 10.30 और 11 बजे के करीब एक दाल, सब्जी और 5 रोटी दी जाती हैं, जिस कैदी को रोटी नहीं खानी है वो चावल ले सकता है।
  • फिर दोपहर 12 से 3 बजे तक सेल में बंद कर दिया जाता है।
  • इसके बाद दोपहर 3 बजे कैदियों को सेल से बाहर निकाला जाता है।
  • फिर साढ़े तीन बजे चाय और 2 बिस्किट दिये जाते हैं।
  • शाम 4 बजे करीब अगर कोई वकील मिलना चाहे, तो कैदियों से मिल सकता है।
  • फिर शाम साढ़े पांच बजे रात का खाना दिया जाता है, जिसमे 1 दाल , सब्जी और 5 रोटी, जो रोटी न ले उसे चावल दिये जाते हैं।
  • साढ़े 6 बजे या 7 बजे जब सूरज ढल जाए, तो सभी कैदियों को सेल में बंद कर दिया जाता है।
  • सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कैदी टीवी भी देख सकते हैं, जिसमें 18-20 चेनल देखे जा सकते हैं न्यूज, मनोरंजन, खेल आदि।
  • अगर किसी को जेल में कोई शारीरिक दिक्कत होती है, तो हर समय डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं.।
  • कैदी हफ्ते में 2 बार अपने घर के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात उन्हीं से होती है, जिनके नाम पहले से लिखे होते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को संरक्षण प्रदेश में भाजपा को मिल रहा पूर्ण स्नेह, सहयोग और समर्थन, तीनों सीटें जीतेगी भाजपा एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब

स्लम एरिया मिशन ‘हमारी धरती हमारा स्वास्थ्य’ चलाया

गढ़शंकर :  ‘वल्र्ड हेल्थ डे’ के मौके पर सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस के अध्यक्ष रोहित शर्मा उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह कल्याण, मुख्य सलाहकार नरेन्द्र पम्मा द्वारा गांव बोड़ा तथा सदरपुर में स्लम एरिया...
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जत्थेदार...
Translate »
error: Content is protected !!