तीक्ष्ण सूद ने संस्था सवेरा की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा को होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र …कहा: दो-दो बार नींव पत्थर भी लगे परन्तु होशियारपुर में नहीं शुरू कैंसर अस्पताल :

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  समाज सेवी संस्था सवेरा के संजोयक डॉ. अजय बंगा द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को पत्र देकर होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग की हैं। श्री सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि समाज सेवी संस्था सवेरा की मांग को तर्कसंगत मानते हुए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार भलाई मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को पत्र लिख कर सवेरा संस्था की मांग के अनुसार होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की प्रार्थना की है । श्री सूद ने कहा कि होशियारपुर एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र हैं , जहां पर उच्च स्वस्थ्य सेवाओं का भारी आभाव हैं। हिमाचल के साथ सटे इस जिले के लोगो को अपनी छोटी-मोटी स्वास्थ्य सेवाओं सम्बन्धी समस्यों के लिए भी जलंधर, लुधियाना या चंडीगढ़ जाना पड़ता हैं। उन्हों ने कहा कि पहले भी होशियारपुर के लोगों को दिनांक 28-2-2014 व 4-03-2019 को राजनीतिक हस्तियों द्वारा कैंसर अस्पताल बनाने का झांसा देने का नींव पत्थर रख कर गुमराह किया जा चुका हैं। इन नींव पत्थरों के बावजूद अभी तक होशियारपुर में कैंसर अस्पताल बनाने के बारे में कोई कारवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा होशियारपुर के पूर्व सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश जी के कहने पर जो मेडिकल कॉलेज अलॉट हुआ था , उस के भी दो-दो मुख्यमंत्रियों ने नींव पत्थर तो रख दिए तथा केंद्र से फण्ड भी आ चुका हैं लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के चलते मेडिकल कॉलेज जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दरखास्त की है कि केंद्रीय बजट 2025-2026 में जो 200 डे केयर सेंटर बनाने की घोषणा की गई हैं उनमें से मात्र एक ऐसा सेंटर होशियारपुर को दिया जाए। जिस से होशियारपुर की गरीब जनता के अतिरिक्त लगते हिमाचल के लोगों को भी लाभ हो सके तथा वह अपने दिल से आपको तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दुआएं दे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल में एनसीसी केडिट ने वैशाखी पर्व मनाया

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में खालसा साजना दिवस के वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य पर एनसीसी केडिट यूनिट ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस पर्व पर प्लास्टिक के इस्तेमाल कम करने का...
article-image
पंजाब

Women’s Safety Top Priority

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : District Planning Committee Chairperson for Hoshiarpur, Karmjeet Kaur, stated that the Punjab government is fully committed to women’s safety, dignity, and empowerment. She noted that through One Stop Centres operating across...
article-image
पंजाब , समाचार

जंगल से गुजरते टिप्पर उड़ा रहे नियमों की धज्जिया , जिला प्रशासन की चुपी पर उठ रहे स्वाल

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव रामपुर के जंगल की सीमा पर सटे हिमाचन प्रदेश के गांव गोंदपुर के जंगल में लगे क्रैशरों का फायदा पहुंचाने के लिए आखिर पंजाब सरकार के तीन विभागों के अधिकारी...
article-image
पंजाब

खन्ना के प्रयासों से गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से पहुंचा भारत : गुरदीप का उसके पैतृक गाँव बस्सी गुलाम हुसैन में हुआ संस्कार

होशियारपुर 22 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों बस्सी गुलाम हुसैन निवासी जोगिन्दर सिंह गाँव के समाज सेवी इंदरजीत को साथ लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!