खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

by

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन-

गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे पांच दिवसीय 22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन गांव, कॉलेज तथा क्लब स्तर के मैच करवाए गए। गांव स्तर के मैच में धमाई ने फतेहपुर खुर्द को 3-1 गोलों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह क्लब वर्ग में यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने 5-0 के मुकाबले संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जब्बड़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह कॉलेज स्तर के मैच में लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने 3-0 गोलों के अंतर से फुटबॉल एकेडमी बड्डों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। कॉलेज स्तर के सेमीफाइनल मुकाबले में बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर की टीम ने दशमेश फुटबॉल अकैडमी श्री आनंदपुर साहिब को 3-1 गोल के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के विभिन्न मुकाबले में पूर्व राज्यसभा मेंबर अविनाश राय खन्ना,  महेंद्र सिंह बाठ प्रधान दोआबा ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस, करनैल सिंह धमाई यूके, मुकेश कपूर एमडी कपूर ज्वेलर्स, राणा शिवपाल नाडा, राजविंदर सिंह राजा दयाल यूएसए,  मनजिंदर सिंह बग्गा दयाल कनाडा, अलविंदर सिंह शेरगिल कनाडा, सुखजिंदर सिंह चंचल, गोपाल कृष्ण पाली, सूबेदार केवल सिंह भज्जल, ज्ञानी भगत सिंह ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते मैच आरंभ करवाए। इस मौके पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने संबोधित करते टूर्नामेंट के प्रयासों की प्रशंसा करते सोनालिका ट्रैक्टर्स होशियारपुर द्वारा खेलों के विकास के लिए टूर्नामेंट कमेटी को एक लाख रूपये का चेक सौंपा। इस मौके राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर तथा कंवर अरोड़ा एमडी कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट्स, बलराज सिंह तूर अध्यक्ष लैंड मॉर्टगेज बैंक नवांशहर ने विशेष रूप से शिरकत की। टूर्नामेंट दौरान प्रधान मुख्तियार सिंह हैपी, उप प्रधान हरविंदर सिंह बाठ ने पहुंची शख्सियतों का सम्मान किया। इस मौके अध्यक्ष मुख्तार सिंह हैप्पी हीर, डॉक्टर हरविंदर सिंह बाठ, बलवीर सिंह बैंस, रणजीत सिंह खख, योगराज गंभीर, सतनाम सिंह संघा, अमनदीप सिंह बैंस, रोशन जीत सिंह पनाम, गुरप्रीत सिंह बाठ, जोगिंदर सिंह संधू, चौधरी सरबजीत सिंह, सतनाम सिंह पारोवाल, कमल बैंस, बूटा सिंह पुरेवाल, अमरीक हमराज, जसवंत सिंह भट्ठल, सज्जन सिंह धमाई, हरदीप सिंह कोच, त्रिलोचन सिंह गोलियां तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए। रोशनजीत सिंह पनाम ने मंच संचालन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी और पीएम की तो पत्नी ही नहीं.’ महिला आरक्षण पर बोलते-बोलते ये क्या कह गए राहुल गांधी

लोककसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में महिला एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर , 31 अक्तूबर : थाना माहिलपुर के गांव भारटा निवासी हरकरण सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह के बयान के अनुसार स्टूडेंट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय पर होंगे पंचायत व निकाय चुनाव ! प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया तेज

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दिया है। यह कदम समय पर चुनाव कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं के कार्यालय में 30 नवंबर 2022 तक भेजे जा सकते हैं प्रार्थना पत्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले नौजवानों को मिलेगा 51 हजार रुपए का नकद इनाम होशियारपुर : पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!