दो कारों की भीषण टक्कर में एक कार नहर में गिरी, जानी नुकसान से बचाव 

by

गढ़शंकर, 10 फरवरी:  गढ़शंकर आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे अड्डा पोसी में दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। इसके पश्चात एक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इस हादसे में जानी बचाव रहा। जानकारी अनुसार वेटनेरी अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार पुत्र धर्म राम निवासी गढ़शंकर अपनी इनोवा कार नंबर पीबी-08-सीए-2117 पर सवार होकर मेहटिआणा की तरफ जा रहे थे। जब वह दोपहर 2 बजे के करीब अड्डा पोसी के चौराहे पर पहुंचे तो गांव पोसी की तरफ से तेज रफ्तार में  ऑल्टो कार नंबर पीबी-10-एफएफ-5393 एकदम से मुख्य मार्ग चढ़ गई, जिससे दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में ऑल्टो कार पलटियां खाकर सड़क किनारे पलट गई, जबकि इनोवा गाड़ी टकराने के पश्चात नहर में गिर गई। नहर में पानी न होने के कारण बड़ा बचाव रहा। आल्टो कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। राहगीरों अनुसार कार सवारों को कुछ चोटे आई थीं जिन्हें लोगों की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आल्टो कार में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। इनोवा कार चालक रजिंदर कुमार वेटरनरी अधिकारी का बाल बाल बचाव रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट और दौलतपुर चौक में यातायात को सुचारू व सुगम बनाने को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर। ऊना जिला प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!