संत बाबा हरी सिंह यादगारी टूर्नामेंट में नंगल ख़िलाड़िया, जिंदोवाल, सैदपुर व कालेवाल भगतां की टीमें ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

by
माहिलपुर, 26 अप्रैल  : संत बाबा हरि सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर, गांववासी व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से कमेटी चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुर और अध्यक्ष हरमनजोत सिंह के नेतृत्व में गांव कहारपुर के खेल मैदान में तीसरा ओपन सेवन-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट कराया जा रहा है। गुरुवार को कराए गए क्वाटर फ़ाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि मास्टर गुरनाम सिंह खाबड़ा, पंडित भूषण कुमार लंबरदार, गौरव कुमार, मन्नू शर्मा, हरजिंदर सिंह लंबरदार, करन बाली, सतनाम सिंह सती, नरिंदर सिंह घुमयाला, नवनीत भारद्वाज, बावा सिंह, पंडित जीवन कुमार, शादी लाल, परमवीर सिंह, बलराज सिंह, सरबजीत सिंह नंगल चोरां, चरणजीत सिंह चरनी ने ख़िलाड़िया को अच्छा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। क्वाटर फ़ाइनल में गांव नंगल के खिलाड़ियां लंगेरी की टीम को 1-0 से तथा गांव सैदपुर की टीम ने गांव कहारपुर की टीम को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह गांव जिंदोवाल और गांव कालेवाल भक्तों की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर ज्ञान सिंह, हरिंदर सिंह, हरनंदन सिंह खाबड़ा, नरिंदर कौर खाबड़ा, अमरीक सिंह, मनप्रीत सिंह, मलकीत कौर, दलजीत सिंह. करम सिंह, थानेदार राज कुमार, हरमेश बाली, गुरदयाल सिंह खाबड़ा, हरजीत पाल कोच, मनजिंदर सिंह पंच, सतविंदर सिंह बिट्टू, हरनेक सिंह रिम्पी, संजीव कुमार बाली, मुकेश कुमार केशी, थानेदार सुमित बाली, अमनदीप सिंह पोला, मेजर सिंह खाबड़ा, सरबजीत सिंह, जुझार सिंह जेई, प्रमात्मा सिंह, संदीप सिंह, सूबेदार अजैब सिंह कैंडोवाल, मनजिंदर सिंह काला, चरणजीत सिंह, मा. जसवीर सिंह, हरिंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबी मामलों में सख्त कानून के लिए 13 अप्रैल को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि राज्य के लोगों की पुरजोर मांग को ध्यान में रखते सरकार ने बेअदबी मामलों में आरोपियों को सख्त सजा का कानून लाने के लिए 13...
article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
article-image
पंजाब

नशेड़ी नाती ने ही रची थी एनआरआई नानी को लूटने की साजिश… गिरफ्तार 

जालंधर।‌  लाजपत नगर में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई एनआरआई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पीड़िता का रिश्ते में नाती लगने वाला युवक ही...
Translate »
error: Content is protected !!