तीन ज्ञात लोगों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर का सामान बाहर फेंकने के आरोप में मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 13 दिसम्बर: गढ़शंकर के गांव लहरा में गदत दिवस एक परिवार के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा घर का सामान बाहर फेंकने तथा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तीन ज्ञात लोगों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में जसविंदर कौर पत्नी मक्खन सिंह निवासी गांव लहरा थाना गढ़शंकर ने बताया कि उसका ससुर मलकीत सिंह पुत्र मोहरा का गढ़शंकर अदालत में एक केस चल रहा था जिसका निर्णय 30 नवंबर 2023 को उसके ससुर के पक्ष में हुआ है। गत दिवस जब वह अपने घर पर थी तथा उसका पुत्र गुरजंट सिंह भी उसके पास था तो रणवीर सिंह निवासी सरथली थाना नूरपुर बेदी, हर्षप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह तथा सुखविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह दोनों निवासी बलाचौर जिला शहीद  भगत सिंह 15-20 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस गए। जिन्होंने घर का सामान कमरों में से उठाकर बाहर आंगन में फेंक दिया और पटियों तथा अलमारियों की तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने बयानों के आधार पर रणवीर सिंह, हर्षप्रीत सिंह तथा सुखविंदर सिंह सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराधिक धारा 447, 427, 506, 511, 148 ,149 के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी की सरकारी कार और एक-तिहाई वेतन कोर्ट कर आदेश पर जब्त :

पटियाला ।  पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और उनकी सैलरी के एक-तिहाई हिस्से को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। एक स्थानीय अदालत के आदेश...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार आयोजित 

गढ़शंकर, 9 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर ने साहित्य सभा की मासिक बैठक में विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया, जिसमें सभा के सदस्यों के अलावा गढ़शंकर तहसील में सक्रिय विभिन्न...
article-image
पंजाब

‘ऑपरेशन कासो’ के दौरान 12 मामले दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार – युद्ध नशे के विरुद्ध’ भविष्य में भी तलाशी जारी रहेगी, नशा तस्करों को सख्ती से निपटा जाएगा : संदीप कुमार मलिक

‘ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा की निगरानी में चला कासो ऑपरेशन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देश पर राज्य भर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!