तीन सगी बहनों की लाशें घर के बाहर लोहे के बंद ट्रंक में पड़ी मिली : बच्चियों की उम्र 4 से 9 साल के बीचहै , कल से बच्चियां घर से गायब थी

by

जालंधर : जालंधर में पठानकोट हाईवे पर पड़ते कानपुर क्षेत्र में आज सुबह तीन सगी बहनों की लाश घर के बाहर ही एक लोहे के बंद ट्रंक में पड़ी मिली। तीनों बहनें बीते दिन से लापता थीं। तीनों के लापता होने की शिकायत भी मकान मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई थी और आज सुबह घर के बाहर ट्रंक से तीनो की लाशें बरामद हुईं। मकान मालिक ने तीनों बहनों के लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने मौके पर कल शाम को पहुंच कर मोहल्ले वालों के साथ बच्चियों को ढूंढा भी था, लेकिन किसी का कोई अता-पता नहीं चला था। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है। शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की हैं। बच्चियों की उम्र 4 से 9 साल के बीच है।

जिस घर से बच्चियां गायब थी, सुबह लोगों ने उसी के बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव कानपुर में रहते प्रवासी श्रमिक व उसकी पत्नी काम पर गए थे। पीछे उनकी तीन बच्चियां अमृता कुमारी (9), साक्षी (7), कंचन (4) घर पर अकेली थी। रात करीब 8 बजे बच्चियों के परिजन घर पहुंचे तो तीनों बच्चियां घर पर नहीं थी, इसके बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की।
आसपास पता न चलने के कारण रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी मनप्रीत ढिल्लों, डी.एस.पी. करतारपुर बलबीर सिंह और थाना मकसूदां के एसएचओ सिकंदर सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अभी तक की जांच में हत्या की पुष्टि नहीं
SP(D) मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि अभी तक की जांच में मर्डर नहीं लग रहा। करीब 6.30 बजे पुलिस ने घर में पहुंच कर जांच शुरू की, बच्चियों के शवों पर कोई घाव नहीं है।
हो सकता है कि बच्चियां घर में अकेली थी और खेलते हुए ट्रंक में जा बैठी। संभव है कि ट्रंक का ढक्कन बंद हो गया और बच्चियों से नहीं खुला। घटना के हर पहलू को गहराई से जांचा जा रहा है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट होगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया :  स्वर्गीय तुलसी दास मट्टू को दो मिनट का मौन भी रख श्रद्धांजलि भेंट की गई

नंगल :  नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया और शहीदों को याद किया और बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर साहिब को  श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समय  प्रधान स्वर्गीय...
article-image
पंजाब

SDM Issues Strict Directions for

Hoshiarpur / Daljit Ajnoha/Dec.10 : SDM Hoshiarpur, Gursimranjit Kaur, today convened a significant meeting to review various issues related to mining activities within the Hoshiarpur sub-division. Extensive discussions were held on monitoring mining operations,...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस दिन करेंगे दूसरी शादी, कौन हैं दुल्हन? ..जानिए क्यों हुआ था पहली पत्नी से तलाक

एएम नाथ : शिमला l हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी 22...
Translate »
error: Content is protected !!