तीयां दा त्यौहार पंजाब की अमीर संस्कृति का अहम हिस्सा: विभा शर्मा

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा की धर्मपत्नी ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी के तीयां दा समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत
स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम
होशियारपुर, 20 अगस्त:
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में स्कूल प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में तीयां दा त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी विभा शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, एस.एम.सी अध्यक्ष अनू, कुलवंत कौर, स्वतंत्र बत्तरा व डा. सूर्या अरोड़ा भी मौजूद थे।
मुख्य मेहमान विभा शर्मा ने कहा कि तीयां दा त्यौहार पंजाब की अमीर संस्कृति का हिस्सा है, इस लिए हमें अपनी संस्कृति को हमेशा याद रखना है। समागम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस समागम को लेकर पूरे स्कूल को एक गांव के दृश्य के रुप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें तीयां दे त्यौहार का वातावरण पेश किया गया। बच्चों की प्रतिभा देख मुख्य मेहमान ने बच्चों व स्कूल स्टाफ की खूब प्रशंसा की और उन्होंने भी बच्चों के साथ गिद्दा डाला। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने मुख्य मेहमान के हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। स्कूल की प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हाउस इंचार्ज सुनीता चौधरी, मधु बाला, रोमा, दलजीत, अपराजिता, सरोज व बीरबल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर फायरिंग : पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो...
article-image
पंजाब , समाचार

3 की मौत, 52 घायल : नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय श्री खुरालगढ़ साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं का कैंटर अनियत्रिंत होकर पलटा

पोजेवाल / गढ़शंकर : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब से वापिस जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर कल रात करीब 10.30 वजे गांव नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय...
article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में पक्का मोर्चा जारी : प्रशासन का पुतला फूंका

गढ़शंकर:2 सितम्बर: पंजाब तथा हिमाचल की सीमा पर गांव गोंदपुर में स्थापित साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के विरुद्ध तथा गांव मेहंदवानी की लिंक सडक़ से निकलते भारी वाहन/टिप्पर के विरोध में लोक बचाओ गांव...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार

अतिरिक्ति डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार व अमित महाजन की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश होशियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!