तीसा कॉलेज में हुआ मतदान प्रक्रिया संबंधी चुनाव पूर्वाभ्यास 

by

 

एएम नाथ। चंबा :  चुराह विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनावों  के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया संबंधी चुनाव पूर्वाभ्यास  राजकीय महाविद्यालय तीसा में हुआ। इस दौरान पीठासीन अधिकारियो, सहायक पीठासीन अधिकारियो व पौलिग अधिकारियो को अलग अलग रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा  ने चुनाव अधिकारियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और चुनाव आयोग की दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले सभी पहलुओं से अवगत करवाना है। इस दौरान एसडीएम चुराह की निगरानी में स्थापित किए गए डेमो पोलिंग स्टेशन के माध्यम से मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान भी किया। चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला व युवा चुनाव अधिकारियों सहित लगभग सात सौ चुनाव अधिकारी ने हिस्सा लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लेख राज महाजन, रोहित भारद्वाज, बजीरु शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मॉक पॉल एवं और बीवी पेट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया उन्होंने अधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उचित निवारण भी किया। इलेक्शन कानूनगो सचिन कुमार द्वारा सभी उपस्थित मतदान अधिकरियों को ईवीएम व वीवी पैट की प्रक्रिया संबंधितविस्तृत जानकारी व हैंडस ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान  तहसीलदार चुराह राकेश नंगल , सभी सेक्टर अधिकारी व अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनौड़े महादेव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका : मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए की साफ-सफाई

एएम नाथ : ऊना ,   ऊना प्रवास के दौरान बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका। इस दौरान उन्हीनों स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अतंर्गत मंदिर परिसर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बखालग, देवरा में मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे किया जागरूक : सूरजपुर में लोगों को बताए राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के लाभ

अर्की  : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह मर्डर है – कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी : हाई कोर्ट ने पति की सजा रखी बरकरार

केरल हाईकोर्ट में एक मामला सामने आया, जहां एक महिला की बॉडी निर्वस्त्र लटकी हुई मिली थी. इस केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा, कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी,...
Translate »
error: Content is protected !!