मैंने भी लगवाई वैक्सीन, दुष्प्रचार पर न करें भरोसा – वीरेन्द्र कंवर

by
सिद्ध चानों मंदिर कोटलाखुर्द के वार्षिक समारोह में बोले ग्रामीण विकास मंत्री
ऊना, 21 मार्च – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कोविड वैक्सीन के प्रति कुछ लोग दुष्प्रचार करने में जुटे हैं जो वास्तविकता से दूर है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं परिवार के सदस्यों के साथ कोविड वैक्सीन लगवाई है और सभी को अपनी बारी आने पर टीका लगवाना चाहिए। यह बात उन्होंने सिद्ध चानों मंदिर कोटलाखुर्द के वार्षिक कार्यक्रम में आज कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ना शुरु हो गए हैं, इसलिए सावधानी बरतना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार के प्रयासों और लोगों के सहयोग से कोविड के मामलों में कमी आई थी लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर वापस आ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड गाइडलाईन्स का पालन करना आवश्यक है। सभी मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और बार-बार हाथ धोएं। इन्हीें उपायों को अपनाकर हम कोरोना महामारी के प्रकोप से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानियां बरती जानीं चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को एहतियात के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12.50 करोड़ रुपये की लागत से टक्का-धमांदरी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की कई स्कीमों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत घर कोटलाखुर्द के निर्माण के लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी, उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने मंदिर के रास्ते के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम, भाजपा एससी मोर्चा सेे परस राम, बीडीओ ऊना रमनवीर सिंह चौहान, एक्सईएन आईपीएच अश्वनी कुमार बंसल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना, 16 सितम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक भी भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विवि के गैर...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!