तेज रफ्तार ट्रक का कहर : 12 साल के बच्चे की मौत….पिता-बहन घायल

by

बिलासपुर :  घुमारवीं क्षेत्र में रविवार (22 फरवरी) को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. कुलारु में कामधेनु रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन घायल हो गए. हादसे की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।

मंदिर जा रहा था परिवार : जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार (47) निवासी जोल पलाखी अपनी स्कूटी पर बेटे अभिनव (12) और बेटी इशानी (8) के साथ कांगू मंदिर की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे कुलारु के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े ।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम :  हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और तीनों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अभिनव को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई. पिता सुनील कुमार और बेटी इशानी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया. ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है. संदीप धवल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है. स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पेश की एक नई मिसाल : कुलदीप सिंह पठानिया

पहली बार किसी सरकार ने आरंभ की सुख आश्रय योजना, विशेष राहत पैकेज जैसी योजनाएं हिमाचल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हमीरपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की सलामी ली एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम ठाकुर

बंज़ार के दयार में जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आपदा के समय केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!