तेल के लिए 10 सैंपल : सर्विलेंस सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

by

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 ,  हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य
होशियारपुर, 11 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर व माहिलपुर में आज चैकिंग के दौरान प्रयोग किए गए तेल के 10 सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के रंगले व स्वस्थ पंजाब के सपने को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने न्यू राणा स्वीट्स माहिलपुर से प्रयोग किए गए तेल के 2, डोमिनिक पीजा माहिलपुर से 2, क्रिस्प कनाडा माहिलपुर से 2, बाइट्स डिलिशियज माहिलपुर से 2 व नेस्ट स्नैक बॉर होशियारपुर से प्रयोग किए गए तेल के 2 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी सर्विलेंस सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर अभिनव त्रिखा व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की हिदायतों के अनुसार जिले में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध व साफ सुथरी खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखबीर सिंह ने कहा कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गाड़ियों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी :चंडीगढ़-बिलासपुर NH पर हादसा , सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर में आज दो चलती गाड़ियों पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित...
article-image
पंजाब

डेरा गोसाई आना राहों में रामनवमी पर नवरात्रि पर कन्या पूजन किया

राहों/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शहीद भगत सिंह नगर के कस्बा राहों के प्राचीन डेरा गोसाई आना में राम नवमी के अवसर पर महंत गंगा नंद पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
article-image
पंजाब

22 IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए तबादले : ज्योति यादव को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह  को एसएसपी रोपड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 10 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में कुल...
Translate »
error: Content is protected !!