थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार एक माह के लिए बंद : यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर। थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां से क्यारियां रोड़ पर मोड़ा गया है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं ताकि सड़क अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित किया जा सके।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले से सूचित करने के लिए सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और सूचना प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस : स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़

नई दिल्ली: आप नेताओं को बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपन प्रदर्शन खत्म कर दिया है। केजरीवाल बाकी विधायकों और सांसदों के...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड ऊना, अंब व गगरेट में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 16 नवंबर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक...
Translate »
error: Content is protected !!