थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

by

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की तैयारी में था।

यह पूरा नेटवर्क आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था, जिसे विदेश में बैठे शहजाद भट्टी चला रहा था।

अमनदीप नामक युवक को ग्रेनेड उपलब्ध कराकर पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी। डीआईजी गोयल ने कहा कि पहला हमला गुरदासपुर सिटी थाने पर 25 नवंबर को हुआ, उसके बाद 4-5 दिनों में दोबारा ग्रेनेड से अटैक की प्लानिंग थी।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो युवक घायल हुए और उनके कब्जे से एक ग्रेनेड बरामद हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस गैंग को नेस्तनाबूद किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब पुलिस ने 4 और दिल्ली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से पकड़े गए युवकों को प्रोडक्शन वारंट पर जल्द लाया जाएगा। आरोपियों को पुलिस स्टेशन जैसे संवेदनशील टारगेट दिए गए थे, जहां एक हमले के बाद कई ब्लास्ट प्लान किए गए थे।

डीआईजी ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब पुलिस ऐसी साजिशों को किसी भी हाल में नाकाम करेगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का इस ऑपरेशन में अहम सहयोग रहा। जांच जारी है और मॉड्यूल की बाकी कड़ियां भी पकड़ी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Film “Dakuaan Da Munda 3” Launched

Hoshiarpur’s daughter Drishti Talwar wins hearts with her performance Hoshiarpur/June 14/Daljeet Ajnoha :  The much-awaited Punjabi film Dakuaan Da Munda 3, starring Dev Kharoud, Baani Sandhu, and Hoshiarpur’s very own Drishti Talwar, was officially...
article-image
पंजाब

2 दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला करवाया गया : बाबा रत्न सिंह धनोता

इस अवसर पर प्रमुख कलाकारों और कवालो की ओर से बाबा जी के चरणों में हाजरी लगवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता शिविर, चार ने किया मरणोपरांत देहदान और 10 ने नेत्रदान का संकल्प

रोटरी आई बैंक व कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी की पहल, लोगों को किया गया जागरूक गढ़शंकर। नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस महान मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!