दंपती से डेढ़ क्विंटल चूरा पोस्त बरामद…हेरोइन के साथ माैसा-भांजा काबू

by
खन्ना : खन्ना पुलिस ने नशा तस्करी में लंबे समय से सक्रिय एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ क्विंटल भुक्की चूरा-पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी नशे से जुड़े कई मामलों में नामजद हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने नए लोगों को अपने गिरोह में शामिल कर एक नेटवर्क तैयार किया था, जो पंजाब के युवाओं तक नशा पहुंचाने का काम कर रहा था। पंजाब सरकार के नशा विरुद्ध युद्ध अभियान के तहत खन्ना पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह नशा वे कहां से लाते थे और किस-किस को सप्लाई करते थे

मौसा-भांजा 150 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार  :  डीएसपी मोहित सिंगला की अगुवाई में सीआईए स्टाफ खन्ना ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेस टाइम मॉल, जीटी रोड खन्ना के पास से नशा सप्लाई करने वाले मौसा और भांजे को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस को देख इन लोगों ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की और इस दौरान उन्होंने एक महिला कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की परंतु पुलिस ने नाकाम कर दिया और दोनों को दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी पवनजीत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा छेड़ा गया नशा विरुद्ध युद्ध पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त नहीं किया जाता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबी मामलों में सख्त कानून के लिए 13 अप्रैल को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि राज्य के लोगों की पुरजोर मांग को ध्यान में रखते सरकार ने बेअदबी मामलों में आरोपियों को सख्त सजा का कानून लाने के लिए 13...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस...
article-image
पंजाब

खैहरा ने नियुक्ति पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया : आनंदपुर साहिब में उस नेता की नियुक्ति की, जो 306 धारा के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के करीब 66 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई, लेकिन धार्मिक नगरी श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर कमिकर सिंह ढाड़ी की...
Translate »
error: Content is protected !!