दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें जिप सदस्यः सतपाल सिंह सत्ती

by
उपायुक्त ने जिला परिषद् सदस्यों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
ऊना 29 जनवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला परिषद् सभागार में नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सभी 17 जिला परिषद् वार्डों के सदस्यों ने शपथ पत्र हस्ताक्षरित कर जिला परिषद् सचिव को सौंपे। जिलाधीश ने बताया कि जिला परिषद् अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव पहली फरवरी को किया जाएगा।
इस अवसर पर छठे वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष तौर पर उपस्थित रहे। शपथ के उपरांत सतपाल सिंह सत्ती ने निर्वाचित जिप सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी तथा सभी सदस्यों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित व्यक्ति अपने क्षेत्र की जनता के लिए पूर्णतया समर्पित होता है, इसलिए बिना किसी राजनैतिक द्वेष भावना से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं विकास की दृष्टि से एक अति महत्वपूर्ण इकाई है, जिनके माध्यम से सरकार की विभिन्न विकास नीतियों का जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन किया जाता है। उन्होंने सभी सदस्यों का आहवान किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रत्येक नागरिक तक सुनिश्चित करने के लिए अपना रचनात्मक योगदान दें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने बौंगता में सुनी जनसमस्याएं

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा – देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज वीरवार को अपने हलके की ग्राम पंचायत बौंगता का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को पेश आ रही दिक्कतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया : सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए 8983 प्रमाण पत्रः डीसी

प्रत्येक मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में होती है जिला के बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा ऊना (9 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से होंगे चंबा प्रवास पर

चंबा 29 जून :विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 1 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!