एमएलए स्टीकर वाली कार मिली दलजीत के घर में : पूर्व मंत्री संगत गिलजियां की चेकबुक और जंगलात विभाग से जुड़ी फाइलें भी उसी कार से मिली

by

दलजीत ही मंत्री के पूरे लेन-देन का हिसाब रखता था
चंडीगढ़, 17 जुलाई
पूर्व कांग्रेसी जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। दलजीत को चाचा के साथ करप्शन केस में नामजद किया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ से उसे अरेस्ट किया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने अब पूर्व मंत्री संगत गिलजियां की तलाश शुरू कर दी है। गिलजियां केस दर्ज होने के बाद से गायब हैं।
विजिलेंस ब्यूरो की छानबीन में सामने आया कि दलजीत ही चाचा संगत गिलजियां का मंत्रालय चला रहा था। वह अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में दखल देता था। विभाग में ट्री-गार्ड खरीद के अलावा पेड़ काटने के परमिट में भी दलजीत की ही चलती थी। विजिलेंस का दावा है कि दलजीत ही मंत्री के पूरे लेन-देन का हिसाब रखता था।
शुरूआती छानबीन में दलजीत के घर में एमएलए स्टीकर वाली कार मिली। यह कार दलजीत के नाम पर है। इसी कार से विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व मंत्री संगत गिलजियां की चेकबुक और जंगलात विभाग से जुड़ी फाइलें भी मिली हैं। जिसके बाद दलजीत का पुलिस रिमांड और बढ़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर….. 60 के लाइसेंस एक्सपायर

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर, इनमें से 60 के लाइसेंस एक्सपायर इनमें से कई युवक ऐसे थे जोकि डंकी रूट से अमेरिका गए थे। ऐसे में उन युवकों के न केवल सपने...
article-image
पंजाब

पंजाब में स्कूलों में 30 अगस्त तक छुटियां : भारी बारिश के चलते सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट

चंडीगढ़ :  लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के स्टाफ के रुके वेतन के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विद्या फंड में से 92 लाख की सहायता जारी

समूह स्टाफ द्वारा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट धामी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अनकवर्ड स्टाफ का...
Translate »
error: Content is protected !!