दसुवाल गिरोह का शूटर एनकाउंटर में घायल, दो गिरफ्तार… कई फायरिंग केसों में था वांटेड

by

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रभ दासूवाल गैंग के शूटरों को पकड़ा है। क्रिएटिव व्हील्स शोरूम फायरिंग मामले सहित कई धमकी व वसूली से जुड़े मामलों में ये आरोपी वांटेड था।

यह कार्रवाई अमृतसर के थाना वल्ला क्षेत्र में किया गया।
इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ लाल और जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नामजद आरोपी बोहड़ सिंह पहले से ही जेल में बंद है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी गैंग के सरगना प्रभ दासूवाल के नजदीकी सहयोगी हैं और उसकी फायरिंग तथा वसूली वाली गतिविधियों को अंजाम देते थे। 11 अप्रैल 2025 को रात करीब 8 बजे दो नकाबपोश युवकों ने क्रिएटिव व्हील्स शोरूम पर तीन गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद थाना मकबूलपुरा में एफआईआर नंबर 60 दर्ज हुई थी। तकनीकी निगरानी और लगातार जांच से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए थाना मकबूलपुरा के SHO इंस्पेक्टर जसजीत सिंह ने गोली चलाई। फायरिंग में गुरप्रीत की दाहिनी टांग में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि गैंग कई अन्य आपराधिक घटनाओं, जैसे सैलून फायरिंग, स्कूल प्रिंसिपल की कार पर फायरिंग, एक व्यक्ति पर निशाना साधकर हमला और सुनियारे की दुकान फायरिंग आदि में भी शामिल रहा है। जांच से पता चला कि घटना के दौरान मोटरसाइकिल बौहड़ सिंह चला रहा था, जबकि शूटर गुरप्रीत उर्फ लाल ने फायरिंग की। वहीं जोबनप्रीत सिंह कुछ दूरी पर खड़ा होकर लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा था। आगे की जांच में सामने आया कि दासूवाल व्यापारी और हाई-प्रोफाइल लोगों को धमकी देकर फिरौती मांगता था और उसके निर्देश पर गैंग के सदस्य लगातार फायरिंग की वारदातें अंजाम दे रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस को सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 जालंधर : बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  जालंधर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को...
article-image
पंजाब

जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका : जल स्रोत विभाग के मुख्य सचिव को हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया

गढ़शंकर : पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन पंजाब में उपमंडल व मंडल स्तर पर रोष रैलियां निकालकर सरकार को मांगपत्र देने के आह्वान पर गढ़शंकर उपमंडल में सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!