श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध पक्ष में तर्पण ब्राह्मण भोज, पूजा,के साथ साथ अगर वृक्ष लगाएं तो पितरों को अति ज्यादा प्रसन्नता होगी और उनका असीम आशिर्वाद प्राप्त होता है। श्राद्ध पक्ष में वास्तु के अनुसार पितरों को प्रसन्न करने के लिए निम्न प्रकार से वृक्ष लगाएं। बच्चों का श्राद्ध है तो उनकी तिथि वाले दिन आम ओर अमरूद का पौधा ईशान कोण में घर से दूर किसी भी सार्वजानिक स्थान पर लगाए।
                                    कुंवारी कन्याओं का श्राद्ध है तो उनकी तिथि वाले दिन उतर दिशा में आंवला और अनार का वृक्ष लगाएं। शादी सुधा महिला का श्राद्ध है तो उनकी तिथि अनुसार सीताफल और अशोक का वृक्ष उतर दिशा या आग्नेय कोण में स्थापित करें। माता दादी परदादी आदि का श्राद्ध हो तो उनकी तिथि वाले दिन चंदन पलाश पीपल का पौधा घर से दूर पश्चिम दिशा, उतर दिशा वायव्य कोण आग्नेय कोण में स्थापित करें। पिता दादा परदादा का श्राद्ध हो तो उनकी तिथि वाले दिन घर से दूर सार्वजानिक स्थान पर बरगद, बिल्व, आंवला,इमली का पौधा पूर्व दिशा या दक्षिण दिशा में लगाए। इनके पेड़ पौधे के अलावा तुलसी जी को नित्य जल देने से पितरों का असीम आशिर्वाद मिल सकता है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। वृक्ष लगाएं जीवन से दुःख भगाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज़ जांच के लिए सूची जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा का आयोजन 15 जून को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों में किया...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की चैंपियन बनी खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों के तहत चल रहे बब्बर अकाली मैरोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान...
article-image
पंजाब

Sports Welfare Society’s 2nd

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 : Under the leadership of tournament organizer Satish Sangad, the Sports Welfare Society successfully held its Second Annual Badminton Tournament at Saffron City Colony. Players across various age groups...
article-image
पंजाब

दोनों के बीच ऑनलाइन हुई थी दोस्ती : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

बठिंडा : जिले के गांव मानसा कलां की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग दीक्षा को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित युवक को थाना मोड़ पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!