63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर पत्नी परषोतम सिंह निवासी सेक्टर 125, खरड़ ने  ब्यान दिया है कि उसका पति परषोतम सिंह दो वर्ष पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बतौर सुपरिंटेंडेब्ट सेवानिवृत हुए थे । उन्हीनों ने सन्नी एन्क्लेव में 140 गज का प्लाट लिया था और उसमे मकान बनाने का ठेका प्रभजीत सिंह , साहिब प्रॉपर्टीज , जलवायु विहार मार्किट, खरड़ को ठेका दिया था ( जिसके एवज में प्रभजोत सिंह को 33 लाख की पेमेंट की थी।  प्रभजोत ने उक्त राशि आपने सहयोगियों के खातों में और नकद ली थी और हमे सन्नी एन्क्लेव में अपनी कोठी रहने को दे दी और हमें कहा के 3 महीने में मकान बना कर दे देगा। लेकिन 2 साल बाद मकान नहीं बनाया और हमें अपनी कोठी से बहार निकलने को कहने लगा और हमें कहा के वह 33 लाख भी नहीं देगा।  इसके इलावा मेरे पति के साथ गाली गलोच किया और कई  बार जलील भी किया। मृतक की पत्नी के मुताबिक गढ़शंकर में उनका घर है और वह  अक्सर आते थे। 19 अप्रैल को भी आए हुए थे  मेरे पति परषोतम  सिंह ने ठेकेदार से परेशान होकर मेरे पति ने कोई जहरीली वस्तु खा ली तो उन्हें गढ़शंकर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह ने सम्पर्क करने पर बताया कि मृतक परषोतम सिंह की पत्नी के बयानों पर धारा 306 तहत ठेकेदार प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हे 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानव अधिकार दिवस पर 10 को करवाया जाएगा सैमीनार : सार्वजनिक जत्थेबंदियों द्वारा

गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, तर्कशील सोसायटी व किरती किसान यूनियन की ओर से 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस पर देश स्तर पर किए जा रहे समागम की लड़ी के तहत गढ़शंकर में सैमीनार...
पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश : जासूसी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : सरकारी विभागों की रेकी कर देते थे सूचना, यूएपीए के तहत केस दर्ज

जालंधर। देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल...
article-image
पंजाब

213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों से 213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!