दांत पंद्रवाड़े की समाप्ती पर जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटें 8 जबड़े

by

गढ़शंकर। एसएमओ पोसी डाक्टर रघुवीर सिंह की अगुवाई में चल रहे दांतों की मुफ्त जांच व इलाज के लिए विशेष पंद्रवाड़े की समाप्ती पर जरूरतमंद बुजुर्गों को 8 जबड़े बांटे गए। इस दौरान डा. रघुवीर सिंह द्वारा जबड़े वित्रित करने से पहले बुजुर्गों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे कीमती सरमाय हैं। जिनकी सेहत संभाल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को आम ही दांतों की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस का समय पर इलाज करना जाना चाहिए। इस दौरान डा. हरपुनीत कौर डेंटल मैडिकल अफसर ने कहा कि कई बार बुजुर्ग सेहत संस्थाओं में आने के समर्थ नहीं होते, इसलिए घर वालों की जिम्मेवारी बनती है कि वह बुजुर्गों का समय पर इलाज करवाएं ताकि सेहतमंद जीवन व्यतीत कर सकें। जबड़े की संभाल की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि रात को सोने से पहले जबड़े को पानी में डालकर रखा जाए तथा अन्य रोजाना सुबह वरात को सोने से पहले बर्श करने की आदत पाई जाए। तंबाकू आदि के इस्तेमाल से परहेज बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दांतों की संभाल बचपन से ही शुरू हो जानी चाहिए। औसतन हर तीन महीने बाद दांतों की जांच बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस पंद्रवाड़े के दौरान दांतों के इलाज के लिए पर्ची फीस भी नहीं ली गई। पंद्रवाड़े के दौरान दांतों की कच्ची व पक्की भराई, दांतों की सफाई, खराब दांतों को निकालने, स्केलिंग व दांतों की अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर और सिख नेशनल कॉलेज बंगा का फाइनल में प्रवेश : 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन

गढ़शंकर, 10 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन...
article-image
पंजाब

5 बहनों के इकलौते भाई की तेजधार हथियारों से हत्या : नशा बेचने का करता था विरोध

बठिंडा :  तस्करों पर सरकार की कार्रवाई जारी है लेकिन उनके हौसले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में सामने आया है। जिले की मौड़ मंडी के वार्ड-10 दस में...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया

 सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी है। भारत सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकाते हुए पन्नू ने कहा कि वह भारत पर उसी...
Translate »
error: Content is protected !!