दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। मंडी :  देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।  इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और देवताओं के आशीर्वाद से ही हम सब आगे बढ़ते है।  उन्होंने कहा कि दानवीर कर्ण श्री मूल माहुनग का नाम प्रदेश में आस्था और विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है। इनका नाम सुनते ही स्वतः ही इनके श्री चरणों में हम सब का शीश झुक जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों द्वारा फरवरी माह में विधानसभा में षड्यंत्र के तहत ऐसा माहौल बनाया गया की प्रदेश सरकार गिर रही है लेकिन भगवान की कृपा दृष्टि और आशीर्वाद से प्रदेश सरकार पुनः मजबूत होकर उभरी है और विधानसभा में फिर से सरकार के विधायकों की संख्या 40 हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है और 22 हजार पदों को इसी साल भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेटनरी विभाग में फार्मासिस्टों को हाल ही में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है जबकि राजस्व विभाग में एक हजार पटवारियों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए और सालाना 18 हजार रुपए प्रदान कर रही है जिससे प्रदेश की हजारों महिलाएं लाभान्वित हुई है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद किया है जिसके परिणामस्वरूप डेढ़ साल के छोटे से कार्यकाल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है।
उन्होंने लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि करसोग में निर्माणाधीन आईटीआई को 3.50 करोड़ रुपए प्रदान कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांहूनाग में निर्माणाधीन पीएचसी को पूर्ण करने के लिए आवश्यकतानुसार धन राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर मांहूनाग में आईटीआई खोलने की संभावना तलाशने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डा. केवल शर्मा व स्थानीय पंचायत प्रधान ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस डॉ केवल शर्मा, कार्यवाहक एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी चुनौती : भाजपा का एक भी नेता कह दे कि वह देंगे ओपीएस – नेर चौक अस्पताल में एक एमआरआई मशीन नहीं लगा पाए जयरामः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा उद्देश्य आम आदमी की सेवा एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।मंडी : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली में एक विशाल जनसभा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
Translate »
error: Content is protected !!