दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

by

तरनतारन :  बठिंडा-तरन तारन नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

विवाह समारोह में घुसे हमलावर, मौके पर ही मौत

गांव ठठियां महंतां के आम आदमी पार्टी के वर्तमान सरपंच हरपिंदर सिंह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धू फार्म हाउस पहुंचे थे. इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. हमले में उनके साथ बैठे उनके चाचा के बेटे जर्मनजीत सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह AAP सरपंच पर ऐसी दूसरी वारदात है. इससे पहले भी अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान AAP के एक अन्य सरपंच की हत्या कर दी गई थी.

मजीठिया  ने आप को घेरा :  अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने सरंपच की मौत पर आप सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि अब AK 47 से कत्ल शुरू होने शुरू हो गए हैं. जब मुख्यमंत्री के दाएं-बाएं वाले ही सुरक्षित नहीं तो बाकि पंजाब के लोगों का क्या हाल होगा. ये मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब का फेलियर है. कार्यकारी डीजीपी होने के कारण वह राज्य में अमन कानून की स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, क्यूंकि वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए मोगा जैसी आप की रैलियों में जा रहे हैं. यह सरहदी राज्य है यहां परमानेंट डीजीपी चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेरे ऊपर सिर्फ अमृतसर की जनता का एहसान, किसी नेता का नहीं : कुंवर विजय प्रताप

अमृतसर, 3 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आप) ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। उनके निलंबन के बाद पहली बार कांग्रेस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ अभियान को शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पैदाल यात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को कोई समर्थन नहीं...
article-image
पंजाब

आप सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन कर्ज वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए हर दिन 92 करोड़ रुपये की दर से  बढ़ रहा : सरिता शर्मा

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी सरकार पर 8,500 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेकर पंजाब की वित्तीय स्थिति को और बदतर कर दिया है। यह शब्द वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड पंजाब की पूर्व डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के “गिफ्ट ऑफ लाइट” प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट “गिफ्ट ऑफ लाइट” के तहत समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्लब के चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनोज ओहरी को राष्ट्रीय मंच...
Translate »
error: Content is protected !!