दियाड़ा में हुआ केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत बोले : पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

by

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। इसी के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कईं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के जरिए पर्यटन विकास को बल दिया जाएगा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भतल्ला के दियाडा गाँव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक केवल सिंह पठानियां ने यह बात कही। विधायक बनने के बाद पहली बार दियाड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।
केवल सिंह पठानिया ने उनको दिए गए अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित करने में उनका फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर और निराश्रितों के उत्थान का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनका प्रयास रहेगा कि शाहपुर की जनता का उत्थान वे कर सकें।
उन्होंने कहा कि दियाड़ा गाँव की जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं को घर घर पहुचाने के लिए वे बचनबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय लोगो की मुख्य मांगो पर मोहर लगाते हुए दियाड़ा गाँव के लिए एम्बुलेंस रोड़ बनाने की घोषण की। उन्होंने कहा कि कैंट नाला से राजकीय प्राइमरी स्कूल दियाडा तक फुटपाथ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 लाख रूपये की लागत से दियाडा गाँव के लिए सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा इन्द्रप्रस्त होटल से चाँदमारी तक 10 लाख रूपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि करेरी गांव तक बस पहुचाने के साथ नड्डी के इलाके को भी विकास के साथ जोड़ा जाएगा।
दियाड़ा पहुंचने पर भतल्ला पंचायत की दियाडा कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को शॉल टोपी पहनाकर किया सम्मानित। इस दौरान जिलापरिषद सदस्य रितिका शर्मा, देश राज अत्री, मनोज ठाकुर, बीडीओ धर्मशाला ओमपाल, आर.ओ वन विभाग सुमित शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग विवेक कालिया, नायब तहसीलदार धर्मशाला जय चंद ठाकुर, अधिशाषी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग आशीष शर्मा, अजय राणा, देवराज शर्मा, लाल सिंह, मनोज ठाकुर, कैप्टन किशोरी लाल, सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी विनय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार, वीर नारियों को भुगतान के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया : राजिंदर राणा

देश के लिए जान देने वालों को भी न्याय नहीं दे पाई सुक्खू सरकार, सैनिक परिवारों से विश्वासघात एएम नाथ। हमीरपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म : किहार में नाबालिग से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया : पुलिस ने दर्ज किया मामला 

एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के किहार क्षेत्र से एक युवक द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़ित नाबालिग बच्ची के गांव का ही बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने अवांह तथा होबार में पुस्तकालयों का किया शुभारंभ

  पुस्तकें सच्ची मित्र–उन्नति और तरक्की का करती हैं मार्ग प्रशस्त अवांह तथा आसपास की ग्राम पंचायतों के लिए 15 करोड़ की धनराशि से बनेगी सात संपर्क सड़कें एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!