दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : DC अमरजीत सिंह

by
रोट बनाने की तिथि और इसकी गुणवत्ता की अवधि भी दर्शाई जाएगी
रोहित राणा ।  हमीरपुर 20 नवंबर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश एवं मंदिर के आयुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
बुधवार को इन अधिकारियों तथा दियोटसिद्ध बाजार के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधीश ने कहा कि बाबा के रोट और प्रसाद की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रोट के बनाने की तिथि और इसकी गुणवत्ता की अवधि दर्शाना अत्यंत आवश्यक है। खाद्य सुरक्षा कानून और लैब की रिपोर्ट के आधार पर ही रोट की गुणवत्ता की अवधि तय की जाएगी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी इस दिशा में त्वरित कदम उठाएं। जिलाधीश ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को 26 नवंबर को दियोटसिद्ध के व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने विभाग की ओर से उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल दियोटसिद्ध के उपप्रधान ऋषि गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!