दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाई

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के केवल दो दिन बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है और इसे तीन साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद नए नाम के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया था।

इस फिल्म को पहले ‘पंजाब 95’ नाम से बनाया गया था, लेकिन इसे लंबे समय तक रिलीज नहीं किया जा सका। अंततः इसे ‘सतलुज’ नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया, लेकिन रिलीज के महज दो दिन बाद इसे हटा लिया गया।

जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी : फिल्म का कथानक मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। खालड़ा ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान हजारों कथित फर्जी एनकाउंटर और लापता लोगों के मामलों को उजागर करने का प्रयास किया था। उनकी इस मुहिम को फिल्म में प्रमुखता से दर्शाया गया है।

फिल्म को हटाने का कारण : फिलहाल, फिल्म को हटाने के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं है। न तो ओटीटी प्लेटफॉर्म और न ही फिल्म के निर्माताओं ने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा की है।

पहले भी विवादों में रही है फिल्म ; फिल्म अपने निर्माण के समय से ही चर्चा और विवादों का केंद्र रही है। रिलीज से पहले इसके नाम और कंटेंट को लेकर कई बार बहस हुई थी। अंततः इसे ‘सतलुज’ नाम से रिलीज किया गया, लेकिन अब अचानक इसे हटाए जाने के बाद यह फिर से सुर्खियों में आ गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब...
article-image
पंजाब

शिवलिंग स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक भंडारा 14 जुलाई को करवाया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव अतोवाल के प्राचीन शिव मंदिर पेंजुआना बाबा लक्ष्मण गिरी जी के स्थान पर शिव लिंग स्थापना दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को वार्षिक भंडारा करवाया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30...
article-image
पंजाब

बाहरी व्यक्तियों को सांय 6 बजे  चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिले से बाहर जाने के आदेश

मतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी – – पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!