दिलजीत दोसांझ के मैनेजर पर फायरिंग की घटना के बाद आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप

by

चंडीगढ़ – पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

चीमा ने कहा कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है, क्योंकि दिलजीत ने भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में लंबे समय से सरकार है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में है। भाजपा ने हाल ही में दिलजीत से अनुरोध किया था कि वह उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके मैनेजर पर हमला होना और लॉरेंस बिश्नोई द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेना यह दर्शाता है कि भाजपा उन लोगों को डराने का प्रयास कर रही है जो उनकी पार्टी में शामिल नहीं होते।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिलजीत के मना करने के बाद भाजपा ने डराने की राजनीति शुरू की। उन्होंने कहा, ‘कलाकार को कलाकार ही रहने दो, मोहरा मत बनाओ।’

भाजपा पर आरोप और ईडी-सीबीआई का मुद्दा

हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा को एंटी-पंजाब पार्टी बताते हुए कहा कि यह अब बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और अन्य एजेंसियों का उपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।”

नीट-यूजी 2026 परीक्षा के रद्द होने के मामले में भी उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं होती हैं, और फिर मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाता है, जिससे यह दब जाता है। यह लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील पर भी चीमा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सोना हमारे समाज में महिलाओं से गहराई से जुड़ा है, और भाजपा ने इस पर बड़ा हमला किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर हो रही है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाने में युवक ने जहरीला पदार्थ निगला : पुलिस और पटवारी पर लगाए रिश्वत के आरोप

बरनाला। बरनाला जिले के धनौला थाने में गुरुवार सुबह एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे पहले युवक ने करीब तीन मिनट का वीडियो बनाकर पुलिस और पटवारी पर रिश्वत मांगने व परेशान...
article-image
पंजाब

पंजाब राज डी.सी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस : ADC राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर की शिरकत

होशियारपुर, 06 अक्टूबर:  पंजाब राज जिला(डी.सी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने आज स्थानीय ग्रीन फील्ड में अपना 71वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने मुख्य...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप : डीएसपी की भी बढ़ गई मुश्किलें

जालंधर। इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और दूसरी महिला से वीडियोकॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में अब फिल्लौर के डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की मुश्किलें बढ़ गई...
Translate »
error: Content is protected !!