दिल्ली के दबाव में कर रहे हैं, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कर रहे हैं कोशिश – तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर 

by
अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकरा,   अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना तो दूर अभी भी जनभावनाओं को आहत कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री
एएम नाथ।शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं। दिल्ली आलाकमान की नाराज़गी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधान सभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगावाए जा रहे हैं। इसलिए मंत्री महोदय भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सभी आरोपों तथ्यहीन बताया। कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी  संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनक़ाब हो गए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि  बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के ख़िलाफ़ प्रदेश के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया कल के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। सरकार जनभावनावों को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। प्रदेश के लोगो में कांग्रेस के प्रति जो नाराज़गी है, उसके राजनीतिक नुक़सान के बारे में कांग्रेस के नेता अब अच्छी तरह से समझ चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के झूठ फैलाने के हथकंडे अब काम नहीं आएंगे। कांग्रेस पार्टली और सुक्खू सरकार का असली चेहरा प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर देख लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राणी उद्यान से पर्यटन निखरेगा , स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे: बाली

नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनीं नगरोटा , 09 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को करवाया जा रहा खाली : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ख़ाली करवाना...
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक ईकाइयां जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित

ऊना, 17 मई – भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!