जल भराव वाले स्थानों पर लगाए जाएं वाटर रीचार्ज सिस्टम : खन्ना

by
होशियारपुर 12  सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भूमिगत जल का निरंतर गिर रहा स्तर भविष्य में जल की कमी से पैदा होने वाले हालातों की निशानी है। अगर इसे अभी से संभाला न गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। खन्ना ने कहा कि बरसात के दिनों में जगह जगह जल भराव हो जाता है जिससे न केवल पानी व्यर्थ होता है बल्कि लोगों को भी जल भराव के कारण समस्या पेश आती है। भूमिगत जल काम हो रहा है और बरसात के दिनों में भूमि के ऊपर पुलों और बड़े बड़े गड्ढों में अथाह जलभराव देखने को मिलता है। यह सारा पानी व्यर्थ जाता है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जल बचाओ मुहिम के मायने साकार करने के लिए जल को व्यर्थ होने से बचाना होगा। खन्ना ने जल संरक्षण हेतु केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र द्वारा सुझाव दिया कि अगर जल भराव वाले स्थानों पर स्थान के अकार के अनुरूप वाटर रिचार्ज सिस्टम लगा दिया जाए तो बड़े स्तर पर जल का संरक्षण किया जा सकता है जिससे न केवल भूमिगत जल का स्तर बढ़ेगा बल्कि जल भराव से लोगों को होने वाली परेशानी से भी बचा जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
article-image
पंजाब

70 साल की बुजुर्ग महिला की पर्स छीना : लुटेरे महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए

जालंधर : जालंधर के मोता सिंह नगर में गली में स्कूटी सवार लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की पर्स लूट ली। इसके साथ ही महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले...
article-image
पंजाब

वादे कागजों तक सीमित, आंगनवाड़ी वर्कर सड़कों पर… 2 अक्टूबर को संगरूर में होगा बड़ा प्रदर्शन

मानदेय दोगुना करने का वादा पूरा करने, समय पर भुगतान और एनजीओ के जरिए राशन भेजने की तैयारी रोकने की मांग नवांशहर।आम आदमी पार्टी सरकार पर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों को लगातार...
article-image
पंजाब

आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

गढ़शंकर : आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर (पंजाब) ने बिना प्रदूषण के दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशनल सोसायटी कार्यालय में अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, महासचिव मनप्रीत...
Translate »
error: Content is protected !!