दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते – टारगेट किलिंग के भी इनपुट … 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन, अलर्ट जारी

by

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस को लेकर खालिस्तानी संगठन बड़ी साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन ये संगठन दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग के भी इनपुट मिले हैं।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर आ गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग भी की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी अलर्ट पर आ गई है। 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती। भारत में हाल ही में खालिस्तानी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। हाल ही में राजधानी दिल्ली में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जब दिल्ली मेट्रो समेत कई जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लग चुके हैं। इन सबको देखते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंजाब में 3 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार : हाल ही में पंजाब पुलिस ने खालिस्तानियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लांडा के जिन साथियों को गिरफ्तार किया था। वे जबरन वसूली नेटवर्क, पाकिस्तान से आने वाले हथियार, ड्रग्स और अन्य क्राइम में शामिल थे।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए तीनों का संबंध कनाडा में छिपे आतंकवादी लखबीर लांडा के साथ है। तीनों आरोपी संगठित अपराध और जबरन वसूली का एक बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। सभी तथ्यों की जांच के बाद जालंधर पुलिस ने एक ट्रैप लगाकर इन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को विदेशी हैंडलर्स ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशहित में वन नेशन, वन इलेक्शन , जनता का पैसा चुनाव में खर्च होने की जगह उनके हित में खर्च होगा- रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए गठित की गई उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने इसके फायदे गिनाए हैं। उन्होंने एक देश, एक चुनाव के विचार का समर्थन करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों का निर्माण होने से सामाजिक समागम करने के लिए महंगे पैलसों में नही जाना पड़ेगा-राणा के.पी सिंह श्री आनंदपुर साहब हलके का योजनाबद्ध ढंग के साथ विकास करवाया जा रहा है -सासंद मनीष तिवाड़ी

श्री अनंदपुर साहिब :  स्पीकर राणा के.पी सिंह और सासंद मनीष तिवाड़ी ने अलग अलग गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों के नींव पत्थर रखने दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब

किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होता है युवा वर्ग : प्रीत कोहली

 जिला स्तरीय युवा दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों के साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स मुकाबले आयोजित होशियारपुर, 21 जनवरी:  युवक सेवाएं विभाग, पंजाब की ओर से सर्वजीत सिंह आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल एवं युवा...
Translate »
error: Content is protected !!