दिल्ली में पेशाब करने पर देना होगा 500 जुर्माना : कुत्ता घुमाने से लेकर थूकने तक बदल गए सभी नियम, देना पड़ेगा मोटा पैसा

by

नई दिल्ली : नई दिल्ली के निवासी और छोटे व्यवसाय जल्द ही अपने छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए ज्यादा जुर्माना देने पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मामूली अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने का प्रस्ताव भी संसद में पेश किए गए जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक, 2026 में रखा गया है।

ये विधेयक DMC और NDMC अधिनियम में बदलाव करता है और पुराने छोटे जुर्मानों को बड़े आर्थिक दंड में बदलता है.

DMC अधिनियम में बदलाव

DMC अधिनियम के तहत कई छोटे जुर्मानों को व्यवस्थित दंड में बदला जा रहा है. उदाहरण के लिए सड़क की सफाई न करना में पहले ₹50 का जुर्माना था. अब पहली बार उल्लंघन पर चेतावनी और उसके बाद ₹500 है. सार्वजनिक जगह पर मूत्रत्याग या उत्पात पहले ₹50, था और अब ₹500. वहीं अपने कुत्ते को पट्टा न पहनाना अब ₹50 से बढ़कर ₹1,000 हो गया है. घर के नंबर को नुकसान पहुंचाना ₹50 से बढ़कर ₹1,000 है और सड़कों या खुली जगह पर अवैध निर्माण पहले ₹100 था और अब ₹5,000 है।

रोजगार और छोटे व्यवसाय से जुड़े उल्लंघन

छोटे व्यापार और रोजगार से जुड़े उल्लंघनों पर भी दंड बढ़ाया गया है. भोजन स्टॉल या चाय की दुकान बिना लाइसेंस चलाना पर पहले ₹100 रुपये जुर्माना था और अब ₹1,000 हो गया है. मांसाहारी, मछली या पोल्ट्री व्यापार बिना लाइसेंस भी ₹100 से ₹200 हो गया. सार्वजनिक सड़कों पर पशु बांधना या दूध निकालने पर अब ₹1,000 रुपये जुर्माना लगेगा पहले ये ₹100 था।

मामूली अपराधों पर जेल की सजा हटाई गई

इस संशोधन में कई मामूली अपराधों के लिए जेल की सजा पूरी तरह हटा दी गई है. नगर निगम के कर्मचारी बिना सूचना ड्यूटी छोड़ना पहले 1 महीने की जेल, अब हटा दी गई।

नगर निगम नियमों का उल्लंघन पहले 3 महीने तक जेल + जुर्माना, अब केवल ₹500 तक का जुर्माना।

कुछ छोटे उल्लंघन पूरी तरह हटाए गए जैसे सड़क पर कचरा डालना, अवैध जगह पर कपड़े धोना, खाली संपत्ति की सूचना न देना, स्ट्रीट लाइट तोड़ना।

NDMC अधिनियम में मामुली सुधार : 

NDMC अधिनियम में भी 145 प्रावधान गैर-आपराधिक बनाए गए हैं।

68 मामलों में जुर्माने या जेल को दंड में बदला गया है.
26 मामलों में दंड पूरी तरह हटा दिया गया है.
भोजनालय बिना लाइसेंस के चलाना में ₹1,000 जुर्माना लगेगा।

संपत्ति कर सुधार के तहत यूनिट एरिया मेथड (UAM) अपनाकर वार्षिक किराया प्रणाली बदली जाएगी. इससे उच्चतम कर दर 30% से घटकर 20% हो जाएगी।

इस बदलाव का मकसद नागरिकों और व्यापारियों के लिए नियमों का पालन आसान बनाना और जीवन तथा व्यापार को सरल बनाना है. जुर्माने बढ़ाकर और जेल की सजा हटाकर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 वर्षीय नाबालिगा से गांव के लड़कों ने किया दुष्कर्म

अबोहर : अबोहर में एक 14 वर्षीय नाबालिगा से रेप की घटना की सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव में एक नाबालिगा के साथ...
article-image
पंजाब

खन्ना ने सफाई सेवकों संग की होली की खुशियां साँझा : होली के रंग देते हैं समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर 15 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि होली के रंग हमें समरसता का सन्देश देते हैं। खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंग...
article-image
पंजाब

विभिन्न दलों ने गढ़शंकर सब डिविजन को प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने का विरोध जताया

गढ़शंकर : रूपनगर जिले की तहसील श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाने की चर्चा में गढ़शंकर सब डिविजन के गांवों को इस नवगठित जिले में मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर क्षेत्र में काम कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के तबादलों पर रहेगी रोक जारी : मौसम के हिसाब से स्कूलों में क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले...
Translate »
error: Content is protected !!