शिक्षकों के तबादलों पर रहेगी रोक जारी : मौसम के हिसाब से स्कूलों में क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां

by
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले नहीं होंगे।
शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में आपसी सहमति से ट्रांसफर वाले मामलों पर भी विचार नहीं होगा। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने मार्च के बाद भी सामान्य तबादलों पर नहीं करने का फैसला लिया है। उधर, स्कूलों में अब मौसम के हिसाब से छुट्टियां होंगी। क्षेत्रवार छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
शनिवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए गए। अब 30 किलोमीटर से कम दायरे में भी शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे। एक स्कूल में दो साल सेवा देना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश के हार्ड क्षेत्रों से तबादले करवाने के लिए रिलीवर की शर्त की पालना सुनिश्चित करनी होगी। स्कूलों में 1 से 30 अप्रैल तक शिक्षकों के तबादले प्रस्तावित थे। तबादलों के चलते बढ़ने वाली व्यस्तताओं और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका के चलते अब सामान्य तबादले नहीं करने का फैसला लिया गया है। बीते वर्ष सरकार ने शिक्षा विभाग में सालभर होने वाले तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया था। युक्तिकरण के तहत जिन स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, उनकी सूचियां बनकर तैयार हैं। इन्हें रिक्त पदों वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।
सामान्य एवं अधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में अलग-अलग होगी समर-मानसून ब्रेक
हिमाचल के स्कूलों में अब मौसम के हिसाब से छुट्टियां होंगी। प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवार छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सामान्य गर्मी और अधिक गर्मी पड़ने वाले क्षेत्रों में समर व मानसून ब्रेक अलग-अलग होगी। शीतकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां बदली गई हैं। अन्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने छुट्टियों के संशोधित शेड्यूल की अधिसूचना जारी की है। सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक से चार अप्रैल तक छुट्टियां नहीं मिलेंगी।
नालागढ़ उपमंडल, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब, कालाअंब और जिला ऊना के स्कूलों में एक से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। इन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां तीन से 12 अगस्त तक होंगी। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक यह छुट्टियां होती थीं। इन क्षेत्रों के स्कूलों को सरकार ने बहुत अधिक गर्मी पड़ने वाले स्कूलों के तौर पर चिह्नित किया है। अन्य ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक से आठ जून तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। पहले इन छुट्टियां का प्रावधान नहीं था। यहां 12 जुलाई से 12 अगस्त तक बरसात की छुट्टियां होंगी। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक यह अवकाश मिलता था। सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में लोहड़ी से पहले और बाद में जनवरी में मिलने वाली छह छुट्टियों की जगह एक से आठ जनवरी तक छुट्टियां दी जाएंगी।
दिवाली की चार छुट्टियां पूर्व की तरह
दिवाली की चार छुट्टियां पूर्व की तरह रहेंगी। शीतकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां सात से 12 अगस्त तक होंगी। पहले यह छुट्टियां 22 से 27 जुलाई तक होती थीं। सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी से 11 फरवरी तक पहले की तरह ही रहेंगी। लाहौल-स्पीति जिला में बरसात की छुट्टियां नहीं होंगी। यहां दशहरे के दौरान छह छुट्टियां मिलेंगी। शेष छुट्टियां अन्य शीतकालीन स्कूलों की तरह ही होंगी। कुल्लू जिला में एक से 14 जनवरी तक सर्दियों की, 20 जुलाई से 12 अगस्त तक बरसात और दशहरे के दौरान आठ छुट्टियां होंगी। प्रदेश के सभी स्कूलों में एक साल के दौरान कुल 52 छुट्टियां मिलेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगजीतनगर के राहुल पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, पट्टा मेहलोग, 25 मार्च (तारा) : क्षेत्र की जागजीतनगर पंचायत से संबंध रखने वाले राहुल पहलवान ने ऊना में हुई अंडर 20 व 61 किलो ग्राम भार वर्ग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी ने 34 महिलाओं को सिखाया आचार, पापड़ और मसाला बनाना

एएम नाथ। हमीरपुर 29 नवंबर :  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 34 महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!