जगजीतनगर के राहुल पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

by

राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित,

पट्टा मेहलोग, 25 मार्च (तारा) : क्षेत्र की जागजीतनगर पंचायत से संबंध रखने वाले राहुल पहलवान ने ऊना में हुई अंडर 20 व 61 किलो ग्राम भार वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने जिला व गांव का नाम रोशन किया है।

बता दें कि ऊना में हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था। इस दौरान प्रदेशभर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 30 पहलवानों का चयन किया गया। जिसमें क्षेत्र की जगजीत नगर के पहलवान राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

राहुल पहलवान वर्तमान मे जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।इसी प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत कर सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अब उनका चयन 10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमें वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनके कोच और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनदीप मनु ने नेशनल टीम में चयनित होने पर राहुल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू से महेश्वर सिंह का नाम फाइनल : हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, बड़सर और रामपुर में अभी भी मामला उलझा उलझा हुया

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन हरोली,  बड़सर , देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर में टिकटों का पेच फंसा हुआ है।  कुल्लू से भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भवन निर्माण पूरा होते ही सकड़ी में चलेगी आईटीआई : असहाय और गरीबों की खुशहाली को सरकार प्रयासरत : किशोरी लाल

बैजनाथ 03 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सकड़ी का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त : जयराम ठाकुर

अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय सोलन नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना बोले, कांग्रेस ने पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!