दिल्ली में बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ : महिला के साथ निगम पार्षद समेत 7 अरेस्ट

by

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निगम पार्षद समेत सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि एक मुखबिर से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने जुआ रैकेट पर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

दबिश में महिला के साथ 7 पुरुष मौके पर पाए गए। आउटर नार्थ जिले के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एक मुखबिर ने स्वरूप नगर थाने में मौजूद एसआई को बताया कि कादीपुर गांव की मुख्य सड़क पर मौजूद अग्रवाल एसोसिएट जुआ रैकेट चला रहा है। मुखबिर ने बताया कि यदि छापेमारी की जाए तो रंगे हाथ जुआ खिलाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हो सकता है। इसके बाद एसआई ने यह जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आदेश दिया।

इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम मुखबिर को साथ लेकर मौके पर पहुंची। टीम घटनास्थल के पास मौजूद जब गौशाला पर पहुंची तब मुखबिर ने जगह की ओर इशारा किया और वहां से चला गया। फिर टीम के अधिकारी अग्रवाल एसोसिएट के आफिस में दाखिल हुए। भीतर एक और दरवाजा था जिसे खोलकर पुलिस अधिकारी जब अंदर दाखिल हुए तब सात पुरुष एक महिला के साथ ताश के पत्तों से फ्लैश खेल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर एक टेबल देखी जिस पर कैश और जुआ खेलने का सामान आदि था। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए और कैश के साथ ताश के पत्ते छिपाने लगे। पुलिस टीम ने मौके से सात पुरुषों और एक महिला को काबू किया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां और 4,35,550 रुपये कैश बरामद किया। पुलिस टीम ने छापेमारी की मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की। पुलिस आगे मामले की छानबीन कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Tikshan Sood Slams Rahul Gandhi

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Oct.3 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has lashed out at opposition leader Rahul Gandhi, calling his recent remarks at Columbia University “shameful” and “anti-India.”Sood said Gandhi...
article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब नीति पर CAG Report : शराब घोटाले को लेकर कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार को हुआ 2002 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि : केंद्र की फासीवादी और कारपोरेट परस्त सरकार श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद मिले सभी अधिकारों को छीन रही

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक के निकट गांधी पार्क स्थित मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और फॉरेस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!