दिल्ली में रेलवे के स्टाफ क्वार्टर में लगी भयानक आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत : आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी भी हुआ घायल

by

एएम नाथ। नई दिल्ली :  एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में पति पत्नी और बच्चा शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई। यहां एक कमरे सो रहे पति-पत्नी और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 साल के अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें बीती रात को 2:39 पर डीएमआरसी क्वार्टर के घरेलू सामान में आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद छह गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया था। दमकल विभाग के अनुसार, पांचवें फ्लोर पर आग लगी थी।
इस आग में जब दमकल की टीम अंदर पहुंची तो वहां पर तीन लोगों के शव जली हालत में मिले। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी भी घायल हुआ है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार...
article-image
पंजाब

मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर : नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट

चंडीगढ़ :  13 फरवरी 2025 को पंजाब के नाभा में हुए एनकाउंटर का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। एनकाउंटर में मारे गए जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) की मां बलजीत...
article-image
पंजाब

 “नवियां कलमा नवी उड़ान ” परियोजना के तहत मस्तुआना साहिब में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाल लेखक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा : नितिन सुमन

गढ़शंकर :   पंजाब भवन सरी ने पंजाब भवन के संस्थापक सुखी बाठ  के प्रयासों से बच्चों को पंजाबी साहित्य से जोड़ने और उनमें साहित्यिक कला विकसित करने के लिए “नवियां कलमा नवी उड़ान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र पांगी को आवश्यकता के अनुरूप बालन की आपूर्ति बनाई जाए सुनिश्चित – केहर सिंह खाची

चंबा, 13 अक्टूबर : वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि जनजातीय उपमंडल पांगी के लिए आवश्यकता के अनुरूप बालन (फ्यूल वुड) की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित बनाई जाए ।...
Translate »
error: Content is protected !!