जनजातीय क्षेत्र पांगी को आवश्यकता के अनुरूप बालन की आपूर्ति बनाई जाए सुनिश्चित – केहर सिंह खाची

by
चंबा, 13 अक्टूबर : वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि जनजातीय उपमंडल पांगी के लिए आवश्यकता के अनुरूप बालन (फ्यूल वुड) की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित बनाई जाए ।
वे वीरवार को मंडलीय प्रबंधक वन कार्य मंडल चंबा के कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
बैठक में वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केहर सिंह खाची ने शीत ऋतु के दृष्टिगत जनजातीय उपमंडल पांगी के तहत लोगों की सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों को बकाया बालन की आपूर्ति वन निगम के अन्य वन कार्य मंडलों से शीघ्र सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया ।
बैठक में वन कार्य मंडल चंबा के तहत विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए केहर सिंह खाची ने रावी नदी में बाढ़ के दौरान ड्रिफ्टवुड बिक्री से संबंधित मामले पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए ।
वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरण ने बैठक में आगवत किया कि चुराह वन मंडल से 550 घन मीटर, वन मंडल
चंबा से 165 घन मीटर तथा भरमौर वन मंडल से 12 घन मीटर ड्रिफ्टवुड की नीलामी को लेकर विभागीय प्रक्रिया संपूर्ण कर निदेशक उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला को स्वीकृति के लिए मामला प्रेषित किया गया है।
इससे पहले वन विकास निगम के उपाध्यक्ष ने हिमकाष्ठ विक्रय डिपो उदयपुर तथा सेल डिपो सुल्तानपुर का निरिक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर मंडलीय प्रबंधक वन कार्य मंडल चंबा रघु राम मानव, वन मंडल अधिकारी चंबा राज कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों को भरने के लिए कैम्पस इंटरव्यू 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर को

कसौली/ बिलासपुर : एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 100 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर, 2023 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी- खज्जियार  संपर्क सड़क  का सीआरआईएफ के तहत होगा उन्नयन कार्य : विक्रमादित्य सिंह 

ड़लहौजी में बीओटी के आधार पर होगा वाहन पार्किंग स्थलों का संचालन ,  पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के विकास को सरकार की विशेष प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा  :   लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ और बेटियों को घर बिठाओ” : केंद्र सरकार पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति बन गई

नई दिल्ली :   कांग्रेस ने ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ...
Translate »
error: Content is protected !!