प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे : मुकेश अग्निहोत्री

by

समयबद्ध तरीके से पूर्ण करंे सभी विकासात्मक कार्य -उप मुख्यमंत्री
प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य – डिप्टी सीएम
ऊना, 08 अप्रैल – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपमुख्मंत्री ने ईसपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर में यहां के भवन, रास्ते, लाइटें, पानी एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर भव्य मंदिर तैयार किया जायेगा, जिससे यहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मंदिर समिति के सदस्यों को सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के साथ जोड़ा जायेगा, ताकि प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने कुठारबीत ऊठाउ सिंचाई योजना के तहत निर्मित होने वाले अप्पर बीत क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 ट्यूबबेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा अन्य टयूबवैलों का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 2 माह के भीतर सभी ट्यूबबेल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्यूबबेल के निर्माण से क्षेत्र के लोगो को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि दामामियां गांव के प्रत्येक घर में पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध की जाएंगी जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रामपुर पुल के दोनांे छोर पर निर्माणाधीन प्याऊ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्याऊ का कार्य लगभग 40 लाख रुपए से किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और लगभग 1 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त रामपुर पुल पर वर्षा शालिका एवं सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल आज के दौर में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बन चुका है। साथ ही स्थानीय लोग भी यहां पर सैर करने निकलते है। उन्होंने कहा कि प्याऊ के निर्मित होने से यहां पर आने वाले लोगो को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल के तर्ज पर अन्य पुलों का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है ताकि लोगो को बेहतर सुविधा के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने संतोषगढ़ पुल के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री ने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए 31.05 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी की परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में इनडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा जिससे छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरोली एवं पंडोगा को 15-15 लाख रुपए से उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जायेगा ताकि यहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय हरोली का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कुठार बीत में 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमराली में बनने वाले 25 लाख लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक के लिए जगह का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, एसई जल शक्ति नरेश धीमान, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, आरएम एचआरटीसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक : एसडीएम ने जारी किए सख्त आदेश

दुकानों या अन्य अतिरिक्त रास्तों से मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 18 अगस्त। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
पंजाब

Third National Lok Adalat to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 National Legal Services Authority, as per the directions of the Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of Hon’ble Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
Translate »
error: Content is protected !!