दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

by
नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल/सीएनजी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।
ऐसी ‘एंड ऑफ लाइफ’ व्हीकल की संख्या 55 लाख से ज्यादा है. ऐसे वाहनों की सूची परिवहन विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
सार्वजनिक स्थानों, जिसमें घर के बाहर का क्षेत्र भी शामिल है, पर इन गाड़ियों को पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. ऐसे में व्हीकल ऑनर्स के पास ये विकल्प हैं।
वाहन चालकों के पास 3 विकल्प
1. ऐसे वाहन को सिर्फ अपने निजी पार्किंग स्पेस में रखें, जो साझा पार्किंग स्पेस नहीं होना चाहिए।
2. वाहन की समाप्ति तिथि के एक साल के भीतर इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) लेनी होगी।
3. वाहन को स्क्रैप करें. इसके लिए ‘वॉलंटियरी व्हीकल स्क्रैपिंग एप्लिकेशन’ के माध्यम से किसी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा का उपयोग करें. इस प्रक्रिया के माध्यम से नए वाहन के पंजीकरण पर मोटर वाहन टैक्स में छूट भी प्राप्त की जा सकती है।
दिल्ली में इस साल 15 अगस्त से बंद होंगे CNG ऑटो? दिल्ली सरकार की EV Policy 2.0 के ड्राफ्ट से सामने आया चौंकाने वाला प्लान
वाहन चालकों पर लगेगा जुर्माना
अगर पुरानी गाड़ियां दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों में चलती या पार्क होती पाई गईं, तो उन्हें जब्त किया जा सकता है, 5,000 या 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा जल्द ही ऐसी गाड़ियों को ईंधन भी नहीं मिलेगा।
गाड़ियों को स्क्रैप कराने की बात
अगर एनओसी जारी होने के एक महीने के भीतर वाहन दिल्ली से बाहर नहीं ले जाया गया, तो उसकी पार्किंग भी अवैध होगी. परिवहन विभाग, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम, और दिल्ली छावनी बोर्ड ऐसे वाहनों को जब्त कर सकते हैं. सूचना में ये भी कहा गया है कि यह आपके हित में है कि आप ऐसी गाड़ियों को स्क्रैप कराएं या एनओसी प्राप्त कर उन्हें एनसीआर क्षेत्र के बाहर भेजें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हुई उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों की बैठक : सांसद मनीष तिवारी की ओर से पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने रखी हल्के की समस्याएं

चंडीगढ़, 16 नवंबर: उत्तर रेलवे की ओर से अंबाला और फिरोजपुर मंडलों से जुड़े राज्यों के सांसदों की एक बैठक चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में रखी गई, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश : ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग : DC डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 23 अगस्त। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को फील्ड में डटे रहने...
article-image
पंजाब

खालसा करलेज गढ़शंकर के 11 विधार्थी धार्मिक परिक्षा में रहे अग्रणी

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा करलेज गढ़शंकर के 11 विधार्थियों ने शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी दुारा ली जाती धार्मिक परिक्षा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। कालेज की प्रिसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!