दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर चलीं गोलियां…. युवक की मौत, एएसआई घायल

by

दो गुटों के बीच विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एएसआई हरनेक सिंह के पैर में लगीं दो गोलियां; पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतसर। दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान गोली लगने से प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थाना बी डिवीजन में तैनात एएसआई हरनेक सिंह भी घायल हो गए। उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपावली की रात इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से प्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के समय एएसआई हरनेक सिंह भी मौके पर मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उनके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और फायरिंग में शामिल युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले की जांच थाना बी डिवीजन पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे सुखबीर सिंह बादल : पंज सिंह साहिबानों की बैठक बुलाने और सिख धार्मिक मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का किया आग्रह

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। अकाल तख्त द्वारा तनखैया घोषित किए गए सुखबीर बादल से धार्मिक मानदंडों के अनुसार उनके खिलाफ आगे की...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन ..बेडरूम में घुसा किलर और महिला को चाकू से गोद डाला, पति बचाने आया तो हमला कर किया गंभीर घायल

लंदन में एक 24 साल की भारतीय मूल की लड़की, किरणदीप कौर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।  कातिल ने बेडरूम में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस दौरान बगल...
Translate »
error: Content is protected !!