दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण किए वितरित

by
एएम नाथ। कुल्लू 18 जुलाई :  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किए।
गुरुवार को भुंतर ब्लॉक और कुल्लू ब्लॉक के चिन्हित व्यक्तियों के लिए डीडीआरसी, आरएच कुल्लू में एक वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने की। उन्होंने 25 दिव्यांग व्यक्तियों को व्हील चेयर, स्मार्ट केन, एक्सिला बैसाखी, श्रवण यंत्र, एल्बो बैसाखी, सी.पी चेयर वितरित की।
उपायुक्त ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, सरकार द्वारा प्रायोजित योजना को क्रियान्वित कर रही है जिसमें “दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों और यंत्रों की खरीद/फिटिंग के लिए सहायता” प्रदान की जा रही है। यह योजना क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाए जा रहे जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को उनके शारीरिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए टिकाऊ, आधुनिक और वैज्ञानिक रूप से निर्मित सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करना है, जिससे दिव्यांगता के प्रभाव को कम किया जा सके और उनकी शैक्षिक और आर्थिक क्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, जिले भर में उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार की सहायता और उपकरणों के लिए 105 दिव्यांगजनों की पहचान की गई थी। अब रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले भर में ब्लॉक स्तर पर चिन्हित व्यक्तियों के लिए सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।
इस अवसर पर डॉ. नाग राज पंवर, सीएमओ कुल्लू, डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक आरएच कुल्लू, गणेश जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू,। गिरधारी लाल जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू एवं वी.के. मोदगिल सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू कल शनिवार को पेश करेंगे हिमाचल का बजट…जनता, कर्मचारी, पेंशनर और युवा वर्ग इससे को बड़ी उम्मीदें

एएम नाथ : शिमला, 20 मार्च :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट शनिवार को विधानसभा में पेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का लगातार चौथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एक भी पैसा लगाए एक ही ट्रॉमा केंद्र का दो-दो बार उद्घाटन कर रहे हैं मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर

ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के डेढ़ साल बाद शुरू हुई सेवा मुख्यमंत्री को पट्टिका लगवाने का शौक,  केंद्र के सहयोग की बात फिर से डकार गई सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों की शिक्षा और देखभाल सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – प्रदेश के निराश्रित बच्चे अब ‘चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट’ हैं और उनकी शिक्षा व देखभाल प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होने के नाते सरकार की प्राथमिकता है। देश में अनाथ बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!