दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 10 व 11 अप्रैल को

by

एएम नाथ। शिमला : ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी, 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पद विज्ञापित किए गए थे। इसके संदर्भ में प्राप्त आवेदनों पर आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें प्रथम चरण में 10 व 11 अप्रैल को दृष्टिबाधित श्रेणी के एक पद के लिए सभी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन निदेशालय, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम वर्ग का सशक्तिकरण, ब्लॉक नम्बर 33, एस.डी.ए. कॉम्पलैक्स, कसुम्पटी, शिमला¬ में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में श्रवण बाधित श्रेणी के एक पद, शारीरिक अक्षमता श्रेणी के एक पद तथा मानसिक व बहुविकलांगता श्रेणी के एक पद के लिए  आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 26 अप्रैल, 2025 तक निदेशालय, ग्रामीण विकास विभाग, ब्लॉक नम्बर 27, एस.डी.ए. कॉम्पलैक्स, कसुम्पटी, शिमला में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी आवेदकों को पहले ही पंजीकृत पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गई है, यदि किसी कारणवश आवेदक को सूचना प्राप्त न हुई हो तो आवेदक पूछताछ के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2623819, 2623820 और 2623830 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता में गूँजी राजा दशरथ पुत्रों की किलकारी

एएम नाथ। भनौता (चम्बा) :;कृषि नवयुवक मण्डल राम लीला क्लब भनौता जो कि पिछली तीन चार पीढ़ियों से लगातार रामलीला का आयोजन कर रहा है। आज के कार्यक्रम में भगवान् राम जी के जन्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटोकॉल तोड़ते हुए : प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रोककर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को घेरा कहा,विपक्ष ने प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!