एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले की मोरसू सुल्तानी पंचायत के चुआण गाँव निवासी शिवकुमार की सुपुत्री दीपिका पटियाल को मिलिट्री मेडिकल सेवाओं में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि बेटियों को देश सेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए देखना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपिका की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
