दीवान और सतवीर ने अपराध से निपटने को लेकर कनाडाई सांसद रूबी सहोता से अहम बातचीत की

by

सहोता के साथ बैठक से अपराध पर नकेल कसने के लिए मिली महत्वपूर्ण जानकारी : दीवान

लुधियाना, 27 अगस्त: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन दीवान और जिला योजना बोर्ड, शहीद भगत सिंह नगर के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की ने ब्रैम्पटन नॉर्थ से सांसद रूबी सहोता से मुलाकात की। रूबी सहोता इस समय कनाडा में अपराध से निपटने संबंधी राज्य सचिव के रूप में भी सेवाएं निभा रही हैं। इस अवसर पर दीवान और सतवीर के साथ लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदम मांगट और अमरप्रीत औलख भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान दीवान और सतवीर ने सहोता के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सहोता ने कनाडा में अपराध, जबरन वसूली, गोलीबारी और नशों की तस्करी से निपटने में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए शहरों के मेयरों, प्रांतीय मंत्रियों, लोक सुरक्षा मंत्री, स्थानीय सांसदों, पुलिस प्रमुखों, आरसीएमपी और सीबीएसए अधिकारियों पर आधारित एक कार्य समिति का गठन किया है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए बड़ी वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

दीवान और सतवीर ने बताया कि सहोता ने उन्हें जानकारी दी है कि कनाडाई संसद द्वारा नए कानून पारित किए गए हैं, जिनके तहत पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने और अपराध स्थलों की तलाशी लेने के लिए अधिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने अपराधियों के सुधार और अपराधियों को जमानत देने से इनकार करने के लिए न्यायपालिका के बढ़े हुए अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। इन उपायों के साथ कनाडा और अमेरिका ने कई गैंगस्टरों और तस्करों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। सहोता ने दीवान और सतवीर को बताया कि जबरन वसूली करने वालों, अपराधियों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना इसका मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि बैठक बेहद लाभदायक रही और कनाडा द्वारा गैंगस्टरों, जबरन वसूली करने वालों, अपराधियों और तस्करों से निपटने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों को समझना काफी जानकारीपूर्ण रहा। सहोता के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत के दौरान दीवान और सतवीर ने कहा कि उन्हें अपराध सिंडिकेट की कार्यप्रणाली और इससे निपटने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Special camp under electoral roll

Eligible persons can register claims and objections with booth level officers during the camp Hoshiarpur/ November 6//Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that special camps are being organized by the Election...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
पंजाब

4 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद : 5 गिरफ्तार

जालंधर :   सिटी पुलिस द्वारा 3 अलग अलग मामलों में 4 अवैध हथियारों और 10 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दाना मंडी जालंधर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्म की सारी हदें पार : बिना कपड़ों के पहुंची मशहूर रैपर की पत्नी ग्रैमी अवॉर्ड में

नई दिल्ली   : ग्रैमी दुनिया के सबसे फेमस म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक है। दुनियाभर में शानदार म्यूजिक को यहां पर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार ग्रैमी सुर्खियों का हिस्सा बन...
Translate »
error: Content is protected !!