दीवान ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी; अपराध में बढ़ोतरी के मद्देनज़र राज्यभर के हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग

by

लुधियाना, 14 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, लुधियाना कांग्रेस शहरी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव से आग्रह किया है कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए सभी हथियार लाइसेंसों की विस्तृत समीक्षा करवाई जाए।

इस संबंध में डीजीपी को भेजे गए पत्र में, जिसकी कॉपी मीडिया को भी जारी की गई, दीवान ने बढ़ते हुए अपराध और आम नागरिकों में फैल रहे भय के माहौल पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने ज़ोर देते हुए, कहा कि यह समीक्षा तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए और ज़िला पुलिस अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, दीवान ने कहा कि बीते कुछ महीनों में अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हिंसक घटनाओं और गैरकानूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी ने जनता का भरोसा डगमगा दिया है और शांति बहाल करने के लिए तत्काल तथा ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

दीवान ने स्पष्ट किया कि हालांकि हथियार लाइसेंस वैध और उचित उद्देश्यों के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है कि यह सुविधा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों तक न पहुंचे। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड की गहन जांच से ऐसे मामले सामने आ सकते हैं, जिनमें लाइसेंस धारक बाद में आपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हों। जहां भी ऐसे मामले पाए जाएं, वहां बिना किसी देरी के संबंधित लाइसेंस रद्द करने की तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

डीजीपी को लिखे पत्र में दीवान ने यह भी कहा कि आपराधिक मामलों से जुड़े व्यक्तियों को हथियार लाइसेंस रखने की अनुमति देना जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे कानून लागू करने वाली व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी आंच आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लाइसेंसों की रद्दीकरण से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि राज्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हथियारों के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दीवान ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इस संबंध में समय-समय पर रिपोर्टें तैयार कर प्रभावी निगरानी के लिए डीजीपी कार्यालय को भेजी जाएं। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल पुलिस के प्रति जनता का भरोसा मजबूत करेगा, बल्कि लाइसेंसशुदा हथियारों के दुरुपयोग के खिलाफ एक प्रभावी निवारक भी साबित होगा। हथियार लाइसेंसों की त्वरित और सख्त समीक्षा अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनिया चुनी गई बैस्ट एथलीट : गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावले संपन

गढ़शंकर । वेदांत आचार्य चेतना नंद जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंद्र चंद गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावलों का आयोजन किया गया। उकत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सिंगा के पुलिस दुारा पकड़े युवक अमनदीप सिंह की निशानदेही पर टिफन बम बरामद, कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके में शामिल है सिंगा के तीन युवक

गढशंकर (सतलुज ब्यास टाईमस) नवांशहर के सीआईए स्टाफ की ईमारत में नवंबर 2021 में हुए बम धमाके के आरोप में पकड़े आरोपयिों की पूछताछ से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नवांशहर पुलिस ने जिला...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल में 29 जनवरी को प्रवेश मेला/सांस्कृतिक महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल 29 जनवरी को माहिलपुर में प्रवेश मेला/सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने बताया कि इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह पर पाकिस्तान में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी : भारत ने जताया कड़ा विरोध

भारत ने पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और इस्लामाबाद तक अपने विरोध को लेकर आगाह किया है। शुक्रवार को लोकसभा विदेश राज्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!