दी एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा नौजवानों के एथलीट मुकाबले कराए

by

गढ़शंकर । सैना में भर्ती होने के लिए इलाके के नौजवानों को भर्ती की तैयारी संबंधी जानकारी और ट्रेनिंग के लिए दि एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा पिछले लंबे समय से सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में नौजवानों को ट्रेनिंग दी जा रही है। आज दी एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सूबेदार केवल सिंह भजल व गुरदयाल भनोट और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय की निगरानी में नौजवान लड़के लड़कियों के एथलीट मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर एडवोकेट जसवीर राय ने कहा कि नौजवान पीढ़ी में नया जोश भरने के लिए और उन्हें नई दिशा देने के लिए यह एथलीट मुकाबले करवाए गए हैं। इस अवसर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले नौजवानों को सरदार रणवीर सिंह यूएसए ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा नौजवानों के लिए दूध और फ्रूट की सेवा निभाई। इस अवसर पर भूपेंद्र राणा, राकेश राजपूत,सरपंच लखबीर सिंह, सरपंच बघेल सिंह  के अलावा बड़ी गिनती में गणमान्य व्यक्ति और नौजवान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित...
article-image
पंजाब

अग्निपथ योजना के खिलाफ अड्डा झुंगिया में मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में गढ़शंकर तहसील के बीत क्षेत्र के अड्डा झुंगियां में विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज यहां  रोष रैली...
पंजाब

तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या : रात अपने खेतों में काम कर रहा था

जालंधर : गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी गांव...
article-image
पंजाब

1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर में करवाई जाएगी 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस : पंजाब के अलग-अलग जिलों से 400 से अधिक विद्यार्थी व अध्यापक लेंगे भाग

 ए.डी.सी व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 31 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड...
Translate »
error: Content is protected !!