दुन भाजपा ने बददी में प्रदेश सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

by

तहसीलदार के माध्यम से भेजा ज्ञापन।

बददी,9 अप्रैल (तारा) : भाजपा दुन विधानसभा ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल,पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में दून विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता पहले शिव मंदिर बददी में सैकड़ो की तादाद में इकठ्ठे हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए एस.डी.एम.कार्यालय बददी पहुंचे लेकिन वहां पर एस.डी.एम. न होने के चलते तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओ ने वर्तमान प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। जिला अध्यक्ष रतनसिंह पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जिस प्रकार झूठी गारंटियों के सहारे सरकार में लवकिं साढ़े तीन साल होने को जा रहे है एक भी पूरी नही हुई। जिसके चलते लोगो मे रोष है। यही नही प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है। चारो और भृष्टाचार का बोलबाला है। सरेआम गुंडागर्दी का आलम पनप रहा है। अवैध खनन के साथ साथ वन माफिया भी पूरी तरह सक्रिय है। महंगाई का बोलबाला है। सीमेंट सरिया महंगा हुआ सरकार खामोश प्रदेश में जनता रोये कांग्रेस सोए की नीति चल रही है। माफिया और बिचौलियों को खुली छूट दे रखी है।एक तरफ विजस के झूठे वादे दूसरी तरफ महंगाई की मार। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है।किसी वर्ग की कोई सुनवाई नही है। जिसकेरत्नपाल ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर सड़को पर उतरी है। कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी। जिसके चलते हम प्रदर्शन के माध्यम से जनता को जागरूक कर रहे है। पूर्व विधायक परमजीत ने कहा कि दुन विधानसभा में पिछले साढ़े तीन साल में विधायक ने अपने परिवार का ही विकास करवाया। एक नए पैसे का नया कार्य शुरू नही हुआ। भाजपा शासन काल के कार्यो का श्रेय लेने का प्रयास करते है। सभी कार्य भाजपा के समय के स्वीकृत है चले है। सड़को की हालात किसी से छुपी नही। दुन में खनन माफिया के साथ साथ नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।चिट्टा माफिया पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेशन के बाद सक्रिय सदयस्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह,पूर्व विधायक विनोद चंदेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दर्शन सैनी,जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर,मण्डल प्रधान पट्टा खेम चंद ठाकुर,मण्डल प्रधान बददी मान सिंह मेहता,गौ सेवा प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ श्रीकांत,जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी, अमर चंद संधू, डी.आर. चंदेल,हंस राज चंदेल,विधि चंद राणा,नारायण दास,कश्मीरी लाल,तरसेम चौधरी,राज संधू,राज कुमार चौधरी,सुरिन्दर ठाकुर,रामदित्ता ठाकुर,कपिल ठाकुर,वीरेंदर चौधरी,अवतार थाना,संदीप चौधरी, सुरजन सैनी,बलजीत नेगी,देव राज ठाकुर,जगतार हीरा, निर्मल सिंह निम्मा,देव राज चौधरी, कृष्ण कौशल,गुरदेव मेहता, संजीव ठाकुर,जोगिन्दर ठाकुर,प्रिंस मेहता,गुरमिंदर मेहता,संजीव गिरी,राजिंदर झल्ला,दिवान प्रधान,अमर चंद ठाकुर,सुरेश जेई,खुशी राम खटाना, संजय राय, सीमा राय,बेअंत ठाकुर,ममता भारद्वाज,रानी चौधरी,ललित ठाकुर,नीतीश ठाकुर,कपिल ठाकुर,अनिल शर्मा,लकी काठा,अशोक धर्मपुरी,बबलू कुठाड़,खुशदेव ठाकुर,रामनाथ,सोनू शर्मा,जोनी बल्याणा,सलिंद्र पाल चौधरी,करनैल सैनी,बबलू धीमान,राहुल चौधरी, गुरदीप,मिन्दर सिंह,कृष्ण मिल्लू,गुरूरताप पंच, मुख्तयार लादी, मोहन लाल,कमल थाना,नछतर, हरदेव छावड़ी, सतपाल धीमान,दलीप चक्का,निशांत चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर 11 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की इकलौती ट्रेन : जिसमें हर पैसेंजर करता है मुफ्त यात्रा!

नंगल / भाखड़ा : भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है जो मुफ़्त में यात्रा कराती है । यह बात बिलकुल सच है। यह पंजाब के नंगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!