दुलैहड़ में कल 1 मई को सजेगा जनमंच, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि, कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में हुआ प्री-जनमंच गतिविधियां का आयोजन

by
ऊना :  एक मई को हरोली विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पूर्व आज ग्राम पंचायत कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं की सुनवाई हुई। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले 26वें जनमंच कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि होंगे।
विकास शर्मा ने कहा कि इस बार आयोजित होने वाले जनमंच के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र की दस पंचायतों दुलैहड़, सिंगा, बीटन, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्ला, हीरां, पोलियां बीत, कुठार बीत, पूबोवाल व हलेड़ा बिलना को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनमंच में जन समस्याओं की सुनवाई के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर हरोली उपमंडल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया : कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा और बोलियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झूमने वालों को हवालात नहीं, होटल तक छोड़ें – शराबियों पर फिर मेहरबान दिखे मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शराब पीकर यहां की खूबसूरती का आनंद लेने वाले शराबियों का लिए राहत भरी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया 1.16 करोड़ से निर्मित रावमापा धुसाडा के साईंस लैब का लोकार्पण : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रूकेगी – शिक्षा मंत्री 13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी...
Translate »
error: Content is protected !!